पटना की सड़कों पर खुलेआम लगे पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे

पटना। राजधानी पटना के अशोक राजपथ नगर में उस वक्त खलबली मच गई जब सड़कों पर खुलेआम पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने लगे।

Pro-Pakistan slogans raised in Patna, one arrested after police orders probe

आपको बताते चलें कि आज से कुछ महीने पहले दिल्ली के जेएनयू कैंपस में देश विरोधी नारे लगाए गए थे। इसके बाद देश में एक भूचाल सा गया था। लेकिन शुक्रवार की देर शाम पटना की सड़कों पर जाकिर नाइक के समर्थन में कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना शुरु कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने एआइएमआइएम सुप्रीमो ओवैसी व मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक के समर्थन में कुछ लोगों ने पटना साइंस कॉलेज से कारगिल चौक तक एक जुलूस निकाला था। जुलूस कुछ दुर आगे जैसे ही बढा इसमें शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिए। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी पीके ठाकुर ने बताया कि पीरबहोर थाने में इन सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जुलूस की वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है ताकि देश विरोधी नारे लगाने वाले लोगों तक पहुंचा जा सके। जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने भी इस मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग को जांच के लिए दिल्ली भेज दिया है।

ऐसा पहली बार हुआ है बिहार में

आपको बताते चलें कि अब तक के इतिहास में बिहार में ऐसा पहली बार हुआ है जब खुलेआम देश विरोधी नारा लगाया गया हो। यूं कहें कि बिहार में पहली बार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए हैं। इस नारे को लेकर पटना पुलिस पहले तो इससे इंकार कर रही थी। लेकिन जब इसका वीडियो वायरल हो गया तब वह हरकत में आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+