Priyanka Mohite: माउंट अन्नपूर्णा को फतह करने वाली पहली महिला, इन पर्वतों पर कर चुकी हैं चढ़ाई
नई दिल्ली, अप्रैल 20। माउंट एवरेस्ट और कंचनजंगा जैसी ऊंची चोटियों को फतह कर कई भारतीयों ने अपना नाम इतिहास के पन्ने में दर्जा कराया है। शुक्रवार यानी 16 अप्रैल को दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट अन्नपूर्णा को फतह कर प्रियंका मोहिते ने अपने नाम एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आपको बता दें कि माउंट अन्नपूर्णा की चोटी पर पहुंचने वाली प्रियंका मोहिते भारत की पहली महिला बन गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका मोहिते के अलावा पिथौरागढ़ जिले की शीतल में भी अन्नपूर्णा आरोहण किया।

पहली भारतीय बनीं प्रियंका मोहिते
28 वर्षीय प्रियंका मोहिते द्वारा माउंट अन्नपूर्णा को फतह किए जाने की जानकारी उनकी नियोक्ता किरण मजूमदार सॉव ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, 'हमारी साथी पर्वतारोही प्रियंका मोहिते दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट अन्नपूर्णा जिसकी ऊंचाई 8091 मीटर है, 16 अप्रैल 2021 को दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट पर फतह किया। हमें उनपर पर गर्व है।' मालूम हो कि माउंट अन्नपूर्णा हिमालय की चोटी है जो नेपाल में स्थित है।

इन चोटियों पर कर चुकी हैं चढ़ाई
महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली माउंट अन्नपूर्णा से पहले प्रियंका मोहिते साल 2013 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (ऊंचाई 8,849 मीटर), साल 2018 में माउंट ल्होत्से (ऊंचाई 8,516 मीटर) और 2016 में माउंट मकालू (ऊंचाई 8,485 मीटर) और माउंट किलिमंजारो (ऊंचाई 5,894 मीटर) पर भी सफलतापूर्वकर चढ़ाई कर चुकी हैं। माउंट अन्नपूर्णा ने दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

21 साल की उम्र हासिल की ये उपलब्धि
प्रियंका मोहिते को शुरू से ही ऊंचाईयों से लगाव था वह 21 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से को फतह करने वाली तीसरी सबसे कम ऊम्र की भारतीय हैं। प्रियंका मोहिते सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध सहायक कंपनी सिंजेन इंटरनेशनल की एक कर्मचारी हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की नई उपलब्धी की खबर आते ही प्रशंसा और प्रोत्साहन संदेश की बाढ़ आ गई। प्रियंका के रिकॉर्ड की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'प्रियंका को बधाई। अधिक से अधिक ऊंचाइयां छूते रहो। आगे एक शानदार वर्ष हो।'
यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या सच में 4 दिनों के अंदर कोरोना कंट्रोल करेगी 'आयुध एडवांस' !, जानें सच












Click it and Unblock the Notifications