लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का करेंगी दौरा

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी इस महीने(फरवरी) में वाराणसी का दौरा कर सकती है। वाराणसी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है। साल 2014 के चुनाव में मोदी ने यहां बड़ी जीत हासिल की थी। ऐसे में प्रियंका गांधी के इस दौरे को आगामी लोकसभा चुनाव के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रियंका अपने चार दिनों के यूपी दौरे में वाराणसी जाकर अपने अंदर आने वाले क्षेत्र की जमीनी परिस्थितियों की समीक्षा करेंगी। कांग्रेस के सीनियर नेता ने इस दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि प्रियंका इस महीने राज्य का दौरा करेंगी। ये दौरा 28 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग से पहले होगा।

फरवरी में होगा दूसरा यूपी दौरा

फरवरी में होगा दूसरा यूपी दौरा

प्रियकां गाधी और ज्योतरादित्य सिंधिया, जो कि पश्चिमी यूपी के प्रभारी बनाए गए हैं, फरवरी 14 तारीख को अपना चार दिन को दौरा खत्म किया था। इस दौरान इन दोनों ने अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठकें कीं थी। प्रियकां गांधी के अंतर्गत यूपी की 41 लोकसभा सीटें है जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास 39 लोकसभा सीटे हैं। यूपी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रकाश जोशी ने कहा, " चार दिवसीय दौरे के तीन दिनों में प्रियंकाजी और सिंधियाजी से मिलने के बाद पार्टी का कैडर सक्रिय और ऊर्जा से भर गया है। उन्होंने हर एक पार्टी कार्यकर्ता को सुना। पार्टी अब लोकसभा चुनाव 2019 में पूरी ताकत के साथ उतरने को तैयार है वाराणसी के पार्टी नेताओं के साथ हुई बैठक के दौरान प्रियंका गांधी ने विकास के उन कार्यों पर फीडबैक मांगा जो पांच सालों के दौरान पीएम मोदी ने करवाए हैं।

'पीएम मोदी के नेतृत्व में बनेगी सरकार'

'पीएम मोदी के नेतृत्व में बनेगी सरकार'

प्रियंका गांधी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी भाजपा के महासचिव विजय बहादुर पाठक ने कहा कि ये तो बहुत अच्छी बात है। इससे उन्हें पता चल जाएगा कि कैसे मोदी के नेतृत्व में काशी पूरे देश की तरह आगे बढ़ रही है। इससे उन्हें अपने परिवार की उस
मूर्खता का भी अहसास हो जाएगा जो पिछले 60 सालों से देश को चला रहे थे। आखिर में काशी की यात्रा उन्हें विश्वास दिलाएगी कि कि मोदी न केवल काशी के सांसद के रूप में वापस लौटेंगे बल्कि वो दोबारा देश के पीएम बनेंगे।

सीआरपीएफ के शहीद जवानों के परिजनों से मिलेंगी प्रियंका

सीआरपीएफ के शहीद जवानों के परिजनों से मिलेंगी प्रियंका

अपने चार दिनों के यूपी दौरे में वाराणसी की यात्रा के अलावा प्रियंका गांधी पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में मारे गए सीआरपीएफ के शहीद जवानों के परिजनों से भी मिलेंगी। इसके अलावा वो कुशीनगर के उन परिवार वालों से भी मुलाकात करेंगी जिनके सदस्यों की जहरीली शराब पीकर मौत हो गई थी।

इलाहाबाद में नेताओं और कार्यकर्ताओं के एक समूह का सुझाव है कि प्रियंका गाँधी को 4 मार्च को पवित्र कुंभ मेले में भाग लेकर डुबकी भी लगानी चाहिए। कांग्रेस के दूसरे नेता ने कहा कि उनकी यात्रा के दौरान पड़ने वाले संसदीय क्षेत्रों में छोटे रोड शो आयोजित किए जाएंगे, जिससे कि वह ब्लॉक और बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं तक लोकसभा चुनाव में संभावित उम्मीदवारों के बारे में अपने विचार पहुंचा सकें। गौरतलब है कि पहली बार किसी चुनाव में प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी से बाहर प्रचार करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+