तेलंगाना के महबूबनगर में 31 अक्‍टूबर को प्रियंका गांधी कांग्रेस की चुनावी रैली को करेंगी संबोधित

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में जीत हासिल करने के लिए राज्‍य की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस युद्ध स्‍तर पर प्रचार कर रही है। कांग्रेस के लिए जो छह गारंटियों की घोषणा की है उसकी वोटरों तक पहुंचाने के लिए जन-जन से संपर्क कर रही है। वहीं 31अक्‍टूबर को तेलंगाना के महबूबनगर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी चुनावी रैली को संबोधित करेंगी।

priyanka gandhi

कोल्लापुर निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रस नेता 'पलामुरु प्रजा भेरी' नाम सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेगी, जहां पूर्व मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव पार्टी के उम्मीदवार हैं।

कुछ महीने पहले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) द्वारा निलंबित किए गए कृष्णा राव ने जून में घोषणा की थी कि वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। उन्हें कोल्लापुर में प्रियंका गांधी द्वारा संबोधित की जाने वाली एक सार्वजनिक बैठक में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होना था लेकिन जुलाई माह में हुई तेल बारिश के कारण सार्वजनिक बैठक दो बार स्थगित की गई थी। जिसके बाद पूर्व मंत्री अंततः 3 अगस्त को नई दिल्ली में एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए।

पार्टी ने तेलंगाना चुनाव में बीआरएस से कांग्रेस में शामिल हुए कृष्‍णा रावा को कोल्‍हापुर से चुनावी मैदान में उतारा है, इसके साथ ही कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को आमंत्रित्र करके सार्वजनिक बैठक आयोजित करने की गुजारिश की थी। जिसको स्‍वीकार करते हुए प्रियंका गांधी अब 31 अक्‍टूबर को यहां पर सार्वजनिक बैठक करेंगी।

विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद प्रियंका गांधी का यह दूसरा तेलंगाना दौरा होगा। इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी के साथ 18 अक्टूबर को पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करने के लिए मुलुगु जिले में साथ पहुंचे थे।

तब प्रियंका गांधी ने मुलुगु में सार्वजनिक बैठक को संबांधित किया था और दिल्‍ली लौट गई थीं और राहुल गांधी ने चार जिलों मेमें तीन दिनों तक 'विजयभेरी यात्रा' की थी।

बता दें कांग्रेस ने तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों में से 52 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्‍मीदवारों की घोषणा की थी।

गौरतलब है कि तेलंगाना अविभाजित महबूबनगर उन जिलों में से एक है जिस पर कांग्रेस विशेष ध्यान दे रही है।

अविभाजित जिले की 14 सीटों में से कांग्रेस पार्टी ने आठ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चार निर्वाचन क्षेत्रों में वो नेता शामिल हैं जो बीआरएस से छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। जिससे कांग्रेस पार्टी के अंदर नेताओं के बीच आक्रोश उत्‍पन हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+