लखनऊ: CAA प्रदर्शन में गिरफ्तार एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजे गए लखनऊ के एक्टिविस्ट और पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पहुंची हैं। प्रियंका गांधी को लखनऊ पुलिस ने रोका भी लेकिन गाड़ी रोकने पर वो पैदल परिवार से मिलने पहुंचीं। सदफ को बीते हफ्ते लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं नागरिकता कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन में हिंसा भड़काने, शांतिभंग करने और अन्य आरोपों में पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। लखनऊ में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सीएए कानून के खिलाफ विरोध में हुई हिंसा के मामले में जेल भेजा है।

माजिक कार्यकर्ता दीपक कबीर भी

प्रियंका शनिवार शाम को सदफ और दारापुरी के घर जाने के लिए निकलीं तो उनकी गाड़ी को रोक दिया गया। पुलिस के गाड़ी को रोकने पर प्रियंका पैदल हीं दारापुरी के घर की ओर निकल गईं। जिसके बाद उन्होंने परिवार से मुलाकात की। कांग्रेस नेता और अभिनेत्री सदफ जफर को बीते हफ्ते पुलिस ने तब गिरफ्तार किया था, जब वो प्रदर्शन का फेसबुक लाइव कर रहीं थीं। परिवार का आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी की गई। सदफ के खिलाफ पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल वो लखनऊ की हजरतगंज जेल में बंद हैं। सदफ की गिरफ्तारी को लेकर प्रियंका ने अपने ट्विटर पर भी लिखा था और पुलिस को इसके लिए घेरा था।

प्रियंका गांधी शुक्रवार शाम लखनऊ पहुंचीं हैं। शनिवार सुबह उन्होंने कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने संविधान की स्थापना पढ़ी और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। इस दौराम केंद्र की नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ की सरकार पर भी उन्होंने निशाना साधा। उन्होंने ये भी कहा कि 2022 का उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+