राहुल गांधी में दिखी आग को हवा देंगी प्रियंका

प्रियंका वाड्रा इसकी शुरुआत अपनी मां एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जायेंगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रियंका रायबरेली में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने की कयावद के तहत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करेंगी। वह कार्यकर्ताओं और नेताओं से ब्लाकवार अलग-अलग बैठकें कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगी।
प्रियंका ने अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के साथ भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी की कमान अपने हाथों में लेकर संगठन को दुरुस्त करने का जिम्मा उठाया है। बीते विधानसभा चुनाव में दोनों जिलों की दस विधान सभा सीटों में आठ पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। प्रियंका लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को धार देने की कोशिश में जुटी हैं, ताकि मां और भाई(सोनिया-राहुल) की जीत का अंतर पिछले चुनाव की तुलना में कम न हो। करीब तीन महीने बाद प्रियंका रायबरेली का दौरा कर रही हैं। हालांकि सूत्र बताते हैं कि वह लगातार जिले के पार्टी पदाधिकारियों के सम्पर्क में रहकर आवश्यक दिशा निर्देश दे रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications