योगी सरकार ने 3 साल तक जनता से बोला झूठ, वकीलों पर हो रहे बम हमले: प्रियंका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार को आड़े हाथ लिया है। बुधवार को लखनऊ के एक कोर्ट में हुए बम धमाके से जहां प्रदेश में हड़कंप मचा है वहीं, दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इस घटना के लिए योगी सरकार की विफलताओं को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट में लिखा कि राजधानी से लेकर सुदूर क्षेत्र तक कोई सुरक्षित नहीं है। क्या व्यवस्था है ये?

Priyanka Gandhi Vadra said Yogi government lied to public for 3 years bomb attacks on lawyers

बुधवार को लखनऊ की वजीरगंज कचहरी में बम फटा है जिसमें कई वकील घायल हुए हैं। घटना से यूपी ही नहीं पूरे देश में बवाल मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इसी बीच प्रियंका गांधी वाड्रा ने घटना पर ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, 'उप्र सरकार को अब साफ-साफ कह देना चाहिए कि उसने तीन साल तक जनता से झूठ बोला। असल में प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। राजधानी में कचहरी में वकीलों पर बम से हमले हो रहे हैं। राजधानी से लेकर सुदूर क्षेत्र तक कोई सुरक्षित नहीं है। क्या व्यवस्था है ये?'

संजीव लोधी पर हुआ बम से हमला
जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक वकील संजीव लोधी पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि ये बम हमला आपसी विवाद की वजह से हुआ है। कचहरी में चुनाव भी होना है, उसी वजह के कारण रंजिश में ये हमला किया गया। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक दो वकीलों की आपसी विवाद में यह हमला हुआ है। बम फेंकने का आरोप जीतू यादव नाम के व्यक्ति पर है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। मौके पर मौजूद वकीलों ने बताया कि 'संजीव लोधी लखनऊ बार असोसिएशन के जॉइंट सेंक्रटरी हैं। उन्हीं के चेंबर के सामने बम फेंके गए हैं। लोगों ने बताया कि हमलावरों ने तमंचे भी लहराए हैं। कहा जाता है कि लखनऊ बार असोसिएशन के सेक्रटरी जितेंद्र यादव उर्फ जीतू से इनका विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें: यूपी: लखनऊ के कोर्ट में बम धमाका, कई वकीलों जख्‍मी, हमलावरों ने लहराए पिस्‍टल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+