यूपी: लखनऊ के कोर्ट में बम धमाका, कई वकीलों जख्‍मी, हमलावरों ने लहराए पिस्‍टल

लखनऊ। लखनऊ की एक कोर्ट में बम धमाका हुआ है। जानकारी के मुताबिक वजीरगंज कचहरी में बम फटा है जिसमें कई वकील घायल हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे परिसर को घेर लिया है और छानबीन कर रही है। पुलिस को कोर्ट परिसर 3 जिंदा बम भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक वकील पर देसी बम से हमला बोला गया है।

संजीव लोधी पर हुआ बम से हमला

संजीव लोधी पर हुआ बम से हमला

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक वकील संजीव लोधी पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि ये बम हमला आपसी विवाद की वजह से हुआ है। कचहरी में चुनाव भी होना है, उसी वजह के कारण रंजिश में ये हमला किया गया। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक दो वकीलों की आपसी विवाद में यह हमला हुआ है। बम फेंकने का आरोप जीतू यादव नाम के व्यक्ति पर है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

तमंचा भी लहराए हमलावर

मौके पर मौजूद वकीलों ने बताया कि 'संजीव लोधी लखनऊ बार असोसिएशन के जॉइंट सेंक्रटरी हैं। उन्हीं के चेंबर के सामने बम फेंके गए हैं। लोगों ने बताया कि हमलावरों ने तमंचे भी लहराए हैं। कहा जाता है कि लखनऊ बार असोसिएशन के सेक्रटरी जितेंद्र यादव उर्फ जीतू से इनका विवाद चल रहा था। दावा किया जा रहा है जीतू और उन्हीं के लोगों द्वारा यह हमला कराया गया है।'

कई दिनों से मिल रही थी संजीव लोधी को धमकी

संजीव लोधी ने बताया कि उन्‍हें कई दिनों से जान से मारने की धमकी मिल रही थी। इस हमले के बाद वकीलों ने प्रदर्शन किया और सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की। आपको बता दें कि इससे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भी एक कोर्ट में इसी तरह की गोलीबारी की घटना हो गई थी। दिसंबर में तीन हमलावरों ने सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए हत्यारोपी को गोलियों से भून दिया था। जिसके बाद बिजनौर की कोर्ट में भगदड़ मच गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+