दो लाख 31 हजार प्रियंका के फॉलोअर्स को है पहले ट्वीट का इंतजार

नई दिल्ली। कांग्रेस में प्रियंका गांधी को महासचिव बने हुए 7 हफ्ते बीत चले हैं। 7 फरवरी को उन्होंने पदभार सम्भाल लिया था और उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट भी खोल लिया। मगर, उनके पद सम्भालने के एक हफ्ते बाद ही पुलवामा की घटना हो गयी। इस एक हफ्ते में वह लखनऊ में इकलौता रोड शो कर पायी थीं और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से रातभर जागकर मुलाकात की थी। 14 फरवरी को वह अपने राजनीतिक जीवन का पहला प्रेस कॉन्फ्रेन्स ही करने जा रही थीं जब पुलवामा की घटना ने उन्हें ऐसा करने से रोकने का निर्णय लेने को विवश कर दिया। तब से प्रियंका गांधी ऑउट ऑफ सीन हैं। मगर, क्या वाकई प्रियंका आऊट ऑफ सीन हैं?

प्रियंका गांधी ने अब तक एक ट्वीट भी नहीं किया

प्रियंका गांधी ने अब तक एक ट्वीट भी नहीं किया

प्रियंका गांधी की तस्वीर 2 मार्च को सामने आयी। वह बहराईच से बीजेपी की सांसद रहीं सावित्री बाई फूले, जिन्होंने अब बीजेपी छोड़ दी है, के साथ कैमरे में दिखीं। मगर, उसके बाद से फिर वह नहीं दिख रही हैं। वैसे, अंदरखाने वह सक्रिय हैं। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही हैं, जिम्मेदारी बांट रही हैं। मगर, प्रियंका से महज इतनी अपेक्षा नहीं थी। प्रियंका गांधी ने अब तक एक ट्वीट भी नहीं किया है। बगैर ट्वीट किए ही उनके फ़ॉलोअर की संख्या 2 लाख 31 हज़ार पहुंच चुकी है।

कब आएगा प्रियंका का पहला ट्वीट?

कब आएगा प्रियंका का पहला ट्वीट?

प्रियंका गांधी के ट्विटर हैंडल पर साफ-साफ लिखा हुआ देखा जा सकता है कि उन्होंने अब तक कोई ट्वीट नहीं किया है। एक से बढ़कर एक मुद्दे हैं। पुलवामा की घटना घटी, एअर स्ट्राइक हुए, आए दिन मोदी-राहुल में वार-पलटवार चल रहा है, राफेल से लेकर दूसरे मुद्दे गूंज रहे हैं,...यानी मुद्दों की कोई कमी नहीं है। पर, ट्वीट करने के लिए प्रियंका गांधी के लिए मुद्दे की कमी है। वह चाहतीं तो सावित्री बाई फूले को कांग्रेस में शामिल करने वाली तस्वीर भी ट्वीट करके आगाज कर सकती थीं,लेकिन ऐसा नहीं किया तो इसका मतलब है कि ट्विटर हैंडल का वह कोई बड़ा इस्तेमाल करने वाली हैं।

कब बोलेंगी प्रियंका?

कब बोलेंगी प्रियंका?

क्या प्रियंका फूलपुर जैसी सीट से अपने चुनाव लड़ने की घोषणा का इस्तेमाल करने के लिए पहले ट्वीट का अवसर निकालेंगीं? मगर, महत्वपूर्ण होते हुए भी सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर यह अवसर कोई बड़ा अवसर नहीं माना जा सकता। क्या प्रियंका महागठबंधन में कांग्रेस को जोड़ने के ऐलान के साथ पहला ट्वीट करने वाली हैं? यही वो बात हो सकती है जो बड़ी भी है, जिसमें कांग्रेस का फायदा भी है, विपक्ष की एकजुटता और सत्ताधारी दल को चोट भी है। एक ट्वीट से वह कई मकसद को साध सकती हैं। क्या इसी घड़ी के इंतजार में प्रियंका ट्वीट नहीं कर रही हैं?

कोई बड़ा धमाका करते हुए ही अगर प्रियंका गांधी ट्विटर हैंडल पर लौटें, तो इतने लम्बे समय तक उनकी ट्विटर पर खामोशी का कोई राजनीतिक मतलब निकलेगा। चुनाव की तारीख का एलान हो चुका है। अब नहीं तो कब? रोड शो में नहीं,रैली में नहीं, प्रेस कॉन्फ्रेन्स में नहीं, क्या ट्विटर पर भी नहीं बोलेंगी प्रियंका? आखिर प्रियंका कब बोलेंगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+