‘BJP चुनाव हार रही है...’, प्रियंका गांधी बोलीं- पहले चरण के बाद अचानक बदल गई भाजपा नेताओं की भाषा

प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका ने कहा कि वे हताश लग रहे हैं, बेतुकी टिप्पणियां कर रहे हैं... चुनाव उनके पक्ष में नहीं जा रहा है।

एनएनआई से बातचीत करते हुए प्रियंका ने कहा कि बीजेपी के बड़े नेताओं के व्यवहार से लग रहा है कि चुनाव उनके पक्ष में नहीं जा रहा है। उनके बयान से लगता है कि वे बौखलाए हुए हैं। इसलिए अजीब बातें कर रहे हैं।

priyanka-gandhi-hits-out-at-pm-modi

प्रियंका ने कहा कि बीजेपी नेता रोज सुबह उठकर ऐसे मुद्दे उठाते हैं जिनका जनता से कोई सरोकार नहीं होता है। बीजेपी इस हद तक चली गई है कि अब नए मुद्दे निकालने के लिए झूठ बोलने लगी है। उन्हें पहले चरण की पोलिंग के बाद आभास हो गया है कि ये चुनाव उनके पक्ष में नहीं जा रहा है।

बीजेपी नेताओं और पीएम के कांग्रेस पर हमलों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "यह उनकी पुरानी आदत है। हम शुरू से आज तक विजन की बात कर रहे हैं... आप मेरा भाषण भी सुन सकते हैं... जब आप उनके भाषण सुनते हैं, तो उनके पास क्या विजन है? आप विज़न 2047 कहते हैं, लेकिन वह दृष्टिकोण क्या है? आपने इस विजन को आगे बढ़ाने के लिए पिछले 10 वर्षों में क्या किया?

प्रियंका ने बीजेपी से आगे पूछा कि आपके पास क्या विजन है आम आदमी के लिए आप बेरोजगारी के बारे में क्या कर रहे हैं? आप रोजगार देने के लिए क्या कर रहे हैं। आप आम आदमी के लिए क्या कर रहे हैं। चुनाव आ रहे हैं तो आप कहते हैं कि हम सिलेंडर 400 रुपये कर देंगे लेकिन इतने दिन तक आप क्या कर रहे थे?

परिवारवाद के आरोपों को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा, कि बीजेपी के पास अधिक ऐसे नेता हैं जो किसी न किसी परिवार से जुड़े हुए हैं। वे परिवारवाद पर आरोप लगाने से पहले ये देख लें। जब वे वंशवाद के बारे में बात करते हैं, तो उन्हें समझना चाहिए कि हर परिवार के कुछ सिद्धांत होते हैं। परिवार के सदस्य हमेशा उन सिद्धांतों के लिए लड़ते रहेंगे वही... सच्चाई जनता के सामने है। इस (गांधी) परिवार के सदस्यों ने देश के लिए अपनी जान दे दी।

इससे पहले मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलसूत्र कॉन्ट्रोवर्सी पर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि 55 साल में कांग्रेस ने किसी का मंगलसूत्र नहीं छीना बल्कि युद्ध के दौरान उनकी दादी इंदिरा गांधी ने अपना सोना दान दिया था। उनकी मां ने अपना मंगलसूत्र इस देश के लिए खोया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+