Priyanka Gandhi ने मोदी सरकार के खिलाफ Ramlila Maidan Rally से भरी हुंकार, ज्ञानेश कुमार पर भी भड़कीं
Priyanka Ganghi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस पार्टी वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रही है। इस रैली में कांग्रेस सांसद प्रियंका गाधी ने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बैंक खाते बंद कर दिए गए। विपक्षी दलों के नेताओं, सीएम तक को जेल भेजा गया। उन्होंने यह भी कहा कि आज वोट चोरी हो रही है और यह देश के लोकतंत्र को चुराने का षड्यंत्र हैं।
प्रियंका गांधी ने सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संसद में राहुल जी और खरगे जी ने वोट चोरी पर चर्चा की मांग की थी। इस बारे में चर्चा करने की हिम्मत इनमें नहीं है। अगर ये एक सही चुनाव लड़ लें, बैलेट पर चुनाव लड़ें तो इनको खुद पता है कि ये कहीं नहीं बचेंगे। कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि बिहार में ये वोट चोरी करके जीते हैं।

Priyanka Gandhi ने बिहार चुनाव में लगाया धांधली का आरोप
वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप लोग बिहार चुनाव के नतीजों से निराश न हों। उन्होंने कहा, 'पूरा देश जानता है कि ये वोट चोरी करके जीते हैं। आचार संहित लागू होने के दौरान 10,000 बांटे गए। एसआईआर करके 65 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं।' प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के मौजूदा तीन अधिकारियों का नाम याद रखिएगा। आज पूरा विपक्ष कह रहा है कि हमें इस चुनाव आयोग पर विश्वास नहीं है।
यह भी पढ़ें: Parliament Winter Session: संचार साथी ऐप पर संसद में संग्राम, प्रियंका गांधी ने इसे बताया सरकार का जासूस
इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि संसद में ये चर्चा नहीं करते हैं और अंत में वंदे मातरम पर चर्चा के लिए माने। हम संसद में ये बहस करते रहे कि राष्ट्रगीत कैसे बना, क्यों बना। उन्होंने कहा, 'महंगाई, पेपर लीक पर चर्चा करने के बारे में हिम्मत नहीं है।'
Priyanka Gandhi ने चुनाव आयोग पर बोला तीखा हमला
इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि अभी के चुनाव आयोग के तीन प्रमुख अधिकारियों के नाम याद करके रख लें। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, 'मेरे साथ नाम लेकर कहिए ज्ञानेश कुमार, सुखवीर सिंह संधू और विवेक जोशी, ये हमारे लोकतंत्र पर वार कर रहे हैं। आज बीजेपी को चुनाव आयोग की जरूरत है। ये जानते हैं कि जनता का विश्वास पीएम मोदी दी से भाजपा से, अमित शाह जी से हट चुका है। संसद में मिलते हैं, तो मुझसे आंख नहीं मिला पाते हैं। इनका विश्वास आज हिल गया है। आत्मविश्वास नहीं बचा है।'
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने अडानी से मिला लिया हाथ! कहां, कब और कैसे हुआ ये? यूजर बोले- अब बताओ कौन किसके साथ है?












Click it and Unblock the Notifications