दुष्यंत कुमार की पुण्यतिथि पर प्रियंका गांधी ने इस ट्वीट से साधा मोदी सरकार पर निशाना

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर रहा है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी इस कानून को लेकर लगातार मोदी सरकार को घेरने में जुटी हैं। जाने माने कवि दुष्यंत कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें याद करते हुए प्रियंका गांधी ने उनकी एक कविता को साझा किया है, जिसके जरिए उन्होंने सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने दुष्यंत कुमार की लोकप्रिय कविता सारी कोशिश ये है कि सूरत बदलनी चाहिए को साझा किया है, जिसके जरिए उन्होंने सरकार को आड़े हाथ लिया है।

लखनऊ में पहुंचीं थीं प्रियंका

लखनऊ में पहुंचीं थीं प्रियंका

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लखनऊ में हुए विरोध प्रदर्शन में गिरफ्तार किए गए पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी से मिलने उनके घर जा रही थीं। लेकिन इस दौरान पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज प्रियंका गांधी पैदल ही जाने लगीं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि उनके साथ पुलिकर्मियों ने धक्कामुक्की की, उनका गला पकड़ा और वह गिर गईं। जिसके बाद इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। हालांकि महिला पुलिस अधिकारी ने प्रियंका गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।

योगी सरकार पर हमला

योगी सरकार पर हमला

प्रियंका गांधी के साथ हुई कथित बदसलूकी पर कांग्रेस ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, चाहे गला दबाओ या धक्का मारो आवाज़ कभी न होगी कम। कान खोल कर सुन लो हुकूमत। हम डटे रहेंगे, चाहे जितना कर ले सितम। अजय बिष्ट सरकार के जबरदस्ती बल प्रयोग से न तो प्रियंका गांधी डरने वाली है और न ही कांग्रेस कार्यकर्ता। कांग्रेस जनता की आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस ने अपने इस ट्वीट में यूपी में गुंडाराज हैशटैग की प्रयोग किया।

राष्ट्पति शासन की मांग


वहीं पार्टी प्रवक्ता सुष्मिता देव ने यह भी कहा कि प्रियंका के साथ पुलिस ने जो व्यवहार किया है उसकी जांच भी होनी चाहिए। सुष्मिता देव ने कहा, 'प्रियंका गांधी कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लखनऊ में थी। जब प्रियंका गांधी रिटार्यड आईपीएस ऑफिसर से मिलने जा रही थीं, तो उनको रोका गया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रियंका गांधी का फिजिकल मैंन हैंडल किया। हम इस पूरे मामले की जांच की मांग करते हैं। यह एक तरह से तानाशाही है। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+