प्रियंका बोलीं, हमें गर्व है की पीएम मोदी इतनी ऊंचाई पर पहुंचे, लेकिन उन्हे मेरे परिवार के बारे में कुछ सनक है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से प्रियंका गांधी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा मोदी जी को मेरे परिवार के बारे में कुछ सनक है, इसके बारे में मुझे नहीं मालूम है क्यों है। लेकिन हमें नहीं है। वो प्रधानमंत्री है, वो जनता के प्रति जवाबदेय हैं।

हम विपक्ष हैं हम सवाल कर रहे हैं कि वह जनता के मुद्दे क्यों नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने भैंस, मंगलसूत्र की बात की है। इन बातों का घंडन किया है। हम विपक्ष के नेता हैं, मोदी जी के चमचे नहीं है, हम सवाल उठाएंगे। यह चुनाव परिवारवार का नहीं बल्कि जनता के मुद्दों का है।

priyanka gandhi

पीएम की ऊंचाई पर हमें गर्व

कांग्रेस ने इस देश में लोकतंत्र स्थापित किया है। अगर चाय वाले का बेटा प्रधानमंत्री बनता है तो हमें भी गर्व है कि हमने ऐसा लोकतंत्र स्थापित किया। हर व्यक्ति को इस देश में मौका मिलता है। हम यह आलोचना कभी नहीं करते कि मोदी जी इतना नीचे से आए और इतनी ऊंचाई पर पहुंचे, हमें भी इसपर गर्व है।

संकट के समय लोग हमारे साथ

प्रियंका ने कहा कि जब हम संकट में रहे हैं तो अमेठी और रायबरेली की जनता हमारे साथ हमेशा खड़ी रही। यह हम बिल्कुल भूल नहीं सकते हैं। प्रधानमंत्री पद का एक स्तर होता है।

पद की गरिमा नहीं रखी

सबने पद की गरिमा रखी, किसी ने इस तरह की भाषा इस्तेमाल नहीं की। वो मंगलसूत्र पर वोट मांग रहे हैं। सचमुच में जो विकास की बात है उसपर वह कोई बात नहीं करते हैं। दो चुनाव इन लोगों ने धर्म की बात करके जीत दर्ज की।

आज यह चुनाव है, जिसमे जनता जागरुक है, उसे दिख रहा है कि जो हमें दिखाया जा रहा है वह सच नहीं है। सच्चाई तो यह है कि लोग कर्ज लेकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं, लेकिन उन्हें भी नौकरी नहीं मिल रही है। अब जनता कहें। रही है कि कुछ गड़बड़ है। हम चाहते हैं कि बेरोजगारी, महंगाई पर बात करें।

मोदी जी बैकफुट पर हैं

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम बिल्कुल भी बैकफुट पर नहीं हैं, बैकफुट पर मोदी जी हैं, जो फिजूल की बातें करने लगे हैं। चुनाव के बीच में वो अपने प्रचार का खुद ही खंडन करने लगे हैं।

इंडिया गठबंधन के सारे नेताओं ने लगातार जनता के मुद्दे उठाए हैं। हम सिर्फ यही कह रहे हैं कि मोदी जी मुद्दे पर आइए, वो मुद्दे पर आ नहीं पा रहे हैं।

इधर-उधर जा रहे हैं, भटक रहे हैं, घबरा रहे हैं, अजीब-अजीब सी बातें कर रहे हैं, पूरे देश को दिख रहा है। मैं उनसे छोटी हूं लेकिन उन्हें सलाह देना चाहती हूं कि अभी भी जनता की बात कर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+