कांग्रेस के घोषणा पत्र पर प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में ये घोषणा पत्र जारी किया। राहुल गांधी ने कहा कि इस घोषणा पत्र में केवल 5 बातों पर फोकस किया गया है, क्योंकि कांग्रेस का लोगो ही पंजा है। वहीं, लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई है।

प्रियंका गांधी ने दी पहली प्रतिक्रिया
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'मैं सभी से, खासकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों से आग्रह करती हूं- कृपया हमारे घोषणापत्र को पढ़िए। इस चुनाव को वास्तविक मुद्दों पर आधारित बनाएं।' बता दें कि इस आम चुनाव के लिए कांग्रेस जो मेनिफेस्टो जारी किया है, उसमें रोजगार देने के साथ-साथ गरीबों के लिए न्यूनतम आय योजना को प्रमुखता से जगह दी गई है।
मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने 5 मुद्दों पर फोकस किया है
मेनिफेस्टो जारी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के लिए अलग बजट की व्यवस्था की जाएगी। रेल बजट की तर्ज पर अलग से किसानों के लिए बजट आएगा। राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया कि अगर कोई किसान कर्ज लेकर उसे लौटा नहीं पाता है तो उसपर आपराधिक नहीं, बल्कि सिविल मुकदमा चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े लोग तो रकम लेकर भाग जाते हैं, लेकिन छोटे कर्जदारों के खिलाफ आपराधिक केस चलता है। इसे खत्म कर वह सामान्य अपराध बनाएंगे। राहुल गांधी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर भी फोकस बनाए रखने का वादा किया है।

किसानों के लिए अलग से बजट लाएगी कांग्रेस
कांग्रेस ने शिक्षा के क्षेत्र में बजट बढ़ाने का भी बड़ा वादा सामने रखा है। सत्ता में आने पर कांग्रेस सरकार जीडीपी का 6 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर खर्च करेगी। राहुल गांधी ने शिक्षा पर मोदी सरकार में बजट कम होने की चर्चा करते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी में आम लोग भी पढ़ सकेंगे, इसके लिए सरकार काम करेगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में राहुल गांधी ने वर्तमान मोदी सरकार को उद्योगपतियों की जेब भरने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आम लोगों से बीमा के लिए पैसे सूल कर उद्योगपतियों की जेब में डाला जा रहा है। वह इस स्थिति को बदल देंगे।












Click it and Unblock the Notifications