सीएम योगी के बदला लेने वाले बयान पर काम कर रही है पुलिस: प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में पुलिस और सरकार उत्पीड़न कर रही: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार आम लोगों का उत्पीड़न कर रही है। प्रियंका ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फेंस कर कहा कि नागरिकता कानून के खिलाफ बोलने पर उत्तर प्रदेश सरकार की कार्रवाई बर्बर है, उत्तर प्रदेश की पुलिस सीएम योगी के बदला लेने वाले बयान पर काम कर रही है। प्रियंका ने गिरफ्तार किए गए विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की रिहाई और बिना किसी अदालती कार्रवाई के सपंत्तियों को सील करने की प्रक्रिया रोकने की मांग की है।।

Recommended Video

    Yogi Government पर Priyanka Gandhi का हमला, लगाए ये गंभीर आरोप | वनइंडिया हिन्दी
    Priyanka gandhi press conference lucknow uttar pradesh caa nrc

    सोमवार को इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिला। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से प्रदेश में सीएए और एनआरसी के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की बर्बरता की न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। राज्यपाल से मिलने के बाद प्रियंका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश सरकार उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

    प्रियंका ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बदला लेने की बात कही और फिर आम लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। ये पहली बार है जब इस तरह किसी सीएम ने जनता से बदला लेने की बात की गई। प्रियंका ने बिजनौर, लखनऊ, वाराणसी में पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिजनौर में बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने परिवार को धमकाया कि किसी से कुछ बोले तो अच्छा नहीं होगा। लखनऊ में सदफ जफर को फेसबुक लाइव और एसआर दारापुरी को फेसबुक पोस्ट लिखने पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    प्रियंका ने शनिवार को अपनी सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर कहा कि मेरी सुरक्षा अहम नहीं है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है, जरूरी है कि राज्य में माहौल ठीक हो। महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था बने। एनआरसी को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, ये नहीं लागू होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+