ED से 10 घंटे तक चले सवाल-जवाब के बाद देर रात वाड्रा को लेने पहुंची प्रियंका

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को अपने ऑफिस में सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रोबर्ड वाड्रा से 10 घंटे तक पूछताछ की। लोकसभा चुनाव में व्यस्त और पूर्वी उत्तर प्रदेश की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी को आज दूसरी बार ईडी के ऑफिस देखा गया, जब वे अपनी पति को लेने आईं। वाड्रा के खिलाफ ईडी विदेशी संपत्ति खरीदने और मनी लॉन्ड्रिंग के केस की जांच कर रही है। इससे पहले प्रियंका को बुधवार को भी ईडी के ऑफिस के बाहर देखा गया था, जब वे अपने पति को छोड़ने के लिए आई थीं।

ED से सवाल-जवाब के बाद वाड्रा को लेने पहुंची प्रियंका

अपने पति के सपोर्ट में खड़ीं प्रियंका ने कहा था, 'पूरी दुनिया को पता है कि क्या हो रहा है।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वाड्रा के खिलाफ मामला राजनीति से प्रेरित है तो उन्होंने कहा कि वह मेरे पति हैं, वे मेरे परिवार हैं... मैं अपने परिवार का समर्थन करती हूं।'

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वाड्रा को गुरुवार को जांच में फिर से शामिल होने की जरुरत थी, क्योंकि उन्हें यूनाइटेड किंगडम में कथित रूप से अचल संपत्ति हासिल करने पर सवालों के जवाब देने थे। बुधवार को मामले में पहली बार वाड्रा से साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की गई। उनके वकील ने बुधवार रात कहा कि वाड्रा ने उनसे पूछे गए हर सवाल का जवाब दिया था।

हालांकि, गुरुवार को सेंट्रल दिल्ली के जामनगर हाउस में ईडी कार्यालय पर वाड्रा के वकीलों की पूरी एक टीम पहुंचने के लगभग एक घंटे के बाद करीब 11.25 बजे एक एसयूवी पहुंची, जिसमें वाड्रा और प्रियंका गांधी मौजूद थे। दो घंटे की पूछताछ के बाद वाड्रा दोपहर के भोजन के लिए रवाना हुए और एक घंटे के बाद फिर से वे ईडी के पहुंच गए।

वाड्रा के खिलाफ ईडी का मामला लंदन स्थित संपत्ति की खरीद पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से जुड़ा है, जो ब्रायनस्टन स्क्वायर में 1.9 मिलियन जीबीपी (ब्रिटिश पाउंड) के बराबर है, जो कथित तौर पर उनके अधिकार में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+