'2019 में नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी मुकाबले' पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने लखनऊ में रोड शो के साथ चुनावी अभियान का आगाज किया। राहुल गांधी ने भी प्रियंका गांधी को यूपी में खस्ताहाल कांग्रेस को फिर खड़ा से करने की बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य पार्टी को मजबूत करना है और इसलिए जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। दूसरी तरफ सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद प्रियंका के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर हर रोज कोई ना कोई अटकल लगाई जा रही है। साथ ही प्रियंका गांधी के पीएम मोदी के खिलाफ चुनावी मुकाबले की खबरें भी सियासी गलियारे में हैं। इन तमाम अटकलों पर प्रियंका गांधी ने बड़ा बयान दिया है।

लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों को किया खारिज
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का मुकाबला राहुल गांधी से है, उनसे नहीं। प्रियंका ने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने का काम करेंगी। उनके इस बयान के बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया है जो प्रियंका को महासचिव बनाए जाने के बाद लगाई जा रही थीं।

संगठन को मजबूत करने के लिए करेंगी काम- प्रियंका
प्रियंका गांधी अगले कुछ दिनों तक लखनऊ में हैं और वे विभिन्न जिलों के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं। मंगलवार को फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी और उनसे फूलपुर से ही लोकसभा चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था, हालांकि प्रियंका गांधी ने इस गुजारिश को ठुकरा दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि अगर वह उम्मीदवार चुनती हैं तो क्या सब उसको अपना पूरा समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि जो भी कैंडिडेट होगा, उसके साथ खड़े होइए क्योंकि अभी 2019 के लिए वक्त कम है, फिर भी ताकत लगाइए। इसके बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा।

'गुटबाजी खत्म कर एकजुट हों कार्यकर्ता'
प्रियंका ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि उनको गुटबाजी खत्म कर एकजुट होने की जरूरत है। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव भूलकर पार्टी के लिए काम करने को कहा। प्रियंका ने लखनऊ और उन्नाव के बीच मोहनलालगंज निर्वाचन क्षेत्र में स्थानीय नेताओं से बात करते हुए आपसी विवादों को भूलकर पार्टी के लिए काम करने को कहा। प्रियंका ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 10-15 कार्यकर्ता होने चाहिए, जो लोगों को घरों से बाहर और मतदान केंद्रों तक लाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

प्रियंका को पूर्वी यूपी की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है
प्रियंका गांधी ने सभी निर्वाचन क्षेत्र के जिला अध्यक्षों से मुलाकात करके लगभग एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत की। यह बैठक बुधवार को भी जारी रहेगी। गौरतलब है कि महासचिव बनने के बाद सोमवार को पहली बार प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची थी जहां, उन्होंने एक रोड शो किया। उनके रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ,ज्योतिरादित्य सिंधिया और पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में सड़कों पर दिखाई दिए थे। इसके अलावा अमेठी और रायबरेली से भी बड़ी संख्या में महिलाएं प्रियंका गांधी का स्वागत करने पहुंची थी।
-
'राहुल गांधी सोना चोर आपके घर तक कैसे पहुंचा?' केरल CM विजयन ने किया पलटवार, क्या है सबरीमाला गोल्ड चोरी केस? -
Sonia Gandhi Health: सोनिया गांधी को छुट्टी तो मिल गई, लेकिन डॉक्टर्स ने क्या कहा? हेल्थ रिपोर्ट पर दिया अपडेट -
PM Modi Assam Rally: असम के चाय बागान में दिखा पीएम का अलग अंदाज, कांग्रेस और घुसपैठियों को दी सख्त चेतावनी -
Census 2027: भारत में पहली बार शुरू हुई डिजिटल जनगणना, PM Modi ने किया शुभारंभ, नागरिकों से भागीदारी की अपील -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन?












Click it and Unblock the Notifications