लखनऊ पुलिस ने मेरे साथ हाथापाई की, गला भी दबाया: प्रियंका गांधी
नई दिल्ली। नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जेल भेजे गए पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने के लिए प्रियंका गांधी स्कूटर से पहुंचीं। शनिवार शाम लखनऊ में जब प्रियंका उनके परिवार से मिलने के लिए निकलीं तो पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक दिया, जिसके बाद वो पैदल चल पड़ीं। प्रियंका ने कहा है कि उनके साथ पुलिस ने हाथापाई की और उन्हें घसीटा। बाद में एक कार्यकर्ता के स्कूटर पर सवार होकर वो दारापुरी के घर पहुंचीं और परिवार से मुलाकात की।
Recommended Video

पुलिस पर आरोप
प्रियंका इस दौरान पुलिस के रवैये से काफी खफा दिखीं। उन्होंने कहा- उप्र पुलिस की ये क्या हरकत है। हम लोगों को कहीं भी आने जाने से रोका जा रहा है। मैं रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और अंबेडकरवादी सामाजिक कार्यकर्ता एस आर दारापुरी के घर जा रही थी। उप्र पुलिस ने उन्हें एनआरसी और नागरिकता कानून का शांतिपूर्वक विरोध करने पर घर से उठा लिया है। मुझे बलपूर्वक रोका और महिला अधिकारी ने मेरा गला पकड़ कर खींचा। मगर मेरा निश्चय अटल है। मैं उत्तर प्रदेश में पुलिस दमन का शिकार हुए हरेक नागरिक के साथ खड़ी हूं। मेरा सत्याग्रह है। भाजपा सरकार कायरों वाली हरकत कर रही है। मैं उत्तर प्रदेश की प्रभारी हूं और मैं उत्तर प्रदेश में कहां जाऊंगी ये भाजपा सरकार नहीं तय करेगी।

लखनऊ में कई कार्यकर्ता जेल में
यंका गांधी लखनऊ में हैं। शनिवार शाम वो नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजी गईं लखनऊ की एक्टिविस्ट सदफ जफर और पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने निकली थीं तो पुलिस ने उन्हें रोका। लखनऊ में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सीएए कानून के खिलाफ विरोध में हुई हिंसा के मामले में जेल भेजा है। सदफ जफर को बीते हफ्ते लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं नागरिकता कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन में हिंसा भड़काने, शांतिभंग करने और अन्य आरोपों में पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी को गिरफ्तार किया गया है।
कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर लखनऊ पहुंचीं हैं प्रियंका
प्रियंका गांधी शुक्रवार शाम लखनऊ पहुंचीं हैं। शनिवार सुबह उन्होंने कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने संविधान की स्थापना पढ़ी और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। इस दौराम केंद्र की नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ की सरकार पर भी उन्होंने निशाना साधा। उन्होंने ये भी कहा कि 2022 का उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications