प्रियंका गांधी का मोदी पर पलटवार कहा 'ये तो मांगते-मांगते थक नहीं रहे हैं'

priyanka gandhi
अमेठी। कांग्रेसी प्रियंका गांधी ने बुधवार को अमेठी में रैली किए जाने के दौरान किसी पर कोई निशाना नहीं साधा। आज दिन था मतदान का इसलिए उन्‍होंने भी रणन‍ीति के तहत अपने भाई और कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि राहुल ने अमेठी में जो भी काम करवाया है वो राजनीतिक रिश्‍ते से नहंी बल्कि प्रेम के रिश्‍ते से किया है।

प्रिंयका ने अमेठी दौरे के दौरान राहुल की तारीफों के पुल बांधे। उन्‍होंने कहा कि अमेठी से हमारे परिवार का रिश्‍ता बहुत ही पुराना है। परिवारवाद की बात करते हुए प्रियंका ने अपने पिता राजीव गांधी को भी याद किया और कहा कि राजीव बहुत ही दूरदर्शी थे। उनके देखे और सोचे हुए सपने 20 साल बाद जाकर साकार हुए हैं। प्रियंका ने कहा कि राजीव गांधी ने कंप्‍यूटर और मोबाइल के बारे में वर्ष 80 के दशक में ही सोचा था। जो कि वर्ष 2000 के बाद जाकर पूरा हुआ। आज देश का ऐसा कोई व्‍यक्ति और युवा नहीं है जो मोबाइल के इस्‍तेमाल से परहेज करता हो।

मतदान था तो नहीं किया निजी हमला:
एक तरफ जब रायबरेली में कांग्रेस की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के के लिए मत डाले जा रहे थे तो उसी समय प्रियंका गांधी रायबरेली से कुछ ही दूर अमेठी में कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार कर रही थीं। बुधवार का चुनउाव प्रचार पिछले कई दिनों से अलग था। आज प्रियंका ने किसी विरोधी नेता पर कोई निजी हमला नहीं किया और सिर्फ राहुल को वोट डालने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+