वायनाड में बोलीं प्रियंका गांधी, विपक्षियों ने राहुल की जो छवि बनाई है वह सच्चाई से कहीं दूर है

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों के मतदान पूरे हो चुके है। ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा केरल के वायनाड पहुंची थीं। यहां उन्होंने लोकसभा सीट से प्रत्याशी और कांग्रेस अध्यक्ष अपने भाई के लिए चुनाव प्रचार भी किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा- मैं जिस व्यक्ति के लिए यहां आई हूं उसे मैं पैदा होने के दिन से जानती हूं।

priyanka gandhi in wayanad says i am here for the one i know since childhood

उन्होंने आगे कहा कि 'राहुल आपके इस चुनाव में आपके उम्मीदवार होंगे और पिछले दस वर्षों के दौरान अपने विपक्ष की ओर से वे काफी व्यक्तिगत हमले झेल चुके हैं। उनकी छवि ऐसी बना दी गई है जो कि सच्चाई के काफी दूर है।' प्रियंका ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि 5 साल पहले एक सरकार भारी बहुमत से जीतकर केंद्र में आई थी। हमारे देश की जनता ने उसपर अपना पूर्ण विश्वास जताया और बीजेपी से उम्मीद रखी। सत्ता में आने के बाद से ही इस सरकार ने लोगों के भरोसे को तोड़ा है।

यह भी पढ़े- वायनाड के थिरुनेल्ली मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, कहा- मैं पीएम मोदी की तरह नहीं, जो झूठ बोलूंगा

इसके अलावा जनता को संबोधित करते हुए प्रियंका ने बीजेपी को लेकर कहा कि - इन लोगों ने सोचना शुरू कर दिया कि ताकत इनके पास है लोगों के नहीं। इसका पहला संकेत तभी मिल गया था जब इनके खुद के अध्यक्ष ने चुनाव खत्म होते ही 15 लाख के वादे को चुनावी वादा बता दिया।

यह भी पढ़ें- जानिए केरल की वायनाड लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+