उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेश, गुटबाजी खत्म कर एकजुट हो जाओ
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि उनको गुटबाजी खत्म कर एकजुट होने की जरूरत है। गांधी ने कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव भूल पार्टी के लिए काम करने को कहा। प्रियंका ने लखनऊ और उन्नाव के बीच मोहनलालगंज निर्वाचन क्षेत्र में स्थानीय नेताओं से बात करत हुए उन्होंने कलह भूल पार्टी के लिए काम करने का वादा कराया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की 41 लोकसभा सीटों और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिम की 39 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है।

सोमवार से यूपी के दौरे पर प्रियंका
प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार से उत्तर प्रदेश क दौरा पर हैं। सोमवार को उन्होंने राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ में एक बड़ा रोड शो किया था। पमंगलवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं से पहली बार बात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं सेएकजुट रहने का आग्रह करते हुए कहा कि किसी निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिस उम्मीदवार को चुना जाएगा, उसे गुटबाजी को छोड़कर पूरा समर्थन मिलना चाहिए।

देर तक की नेताओं से बात
प्रियंका गांधी ने करीब डेढ़ घंटे तक पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात की। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं से पूछा कि अगर वह उम्मीदवार चुनती हैं तो क्या सब उसको अपना पूरा समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि जो भी कैंडिडेट होगा, उसके साथ खड़े होइए। अभी 2019 के लिए वक्त कम है, फिर भी ताकत लगाइए और फिर विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन में काम करके वो बहुत खुश हैं। प्रियंका ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 10-15 कार्यकर्ता होने चाहिए. जो लोगों को घरों से बाहर और मतदान केंद्रों तक लाने के लिए जिम्मेदार होंगे। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को हर निर्वाचन क्षेत्र के जिला अध्यक्षों से मुलाकात करके लगभग एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत की। यह बैठकें बुधवार को भी जारी रहेंगी।

सोमवार को किया था रोड शो
कांग्रेस महासचिव बनाए जाने के बाद सोमवार को प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक कही जा रहीं प्रियंका गांधी ने लखनऊ में रोड शो किया। उनके रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ,ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। प्रियंका गांधी का रोड शो एयरपोर्ट से पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तक चला। इस रोड शो के लिए लगभग 12 किलोमीटर लंबा रास्ता तय किया। रोड शो को इस साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी माना जा रहा है। इस रोड शो में पूरी सड़क कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरी दिखाई पड़ी। इस दौरान रोड शो की बस पर राफेल का फोटो लगाया गया। इस दौरान राहुल गांधी ने लगातार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और चौकीदार चोर है के नारे भी जनता से लगवाए।












Click it and Unblock the Notifications