केवल इंदिरा का अक्स होना प्रियंका के लिए काफी नहीं!
बैंगलोर। एक बार फिर कांग्रेस के अंदर एक कौतूहल दिख रहा है पार्टी स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी को लेकर। फूलपूर के कांग्रेसी यानी इलाहाबाद के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चिठ्ठी लिखकर प्रियंका गांधी को फूलपूर से चुनाव लड़ने की गुजारिश की है।
पार्टी की ओर से उठायी गयी प्रियंका के लिए इस मांग को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि सबको पता है कि यूपी में कांग्रेस का संगठन काफी कमजोर है। लेकिन कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पार्टी के उपाध्यक्ष है ऐसे में प्रियंका का चुनावी कमान संभालना विरोधियों को राहुल को नाकाम साबित करने के लिए काफी होगा। जो खुद प्रियंका गांधी भी नहीं चाहेंगी।
खैर फैसला क्या होता है यह तो पार्टी तय कर लेगी लेकिन इन बातों ने कई सवालों को जन्म दे दिया है जिनमें सबसे अहम सवाल यह है कि पार्टी के कुछ लोगों का भरोसा शायद राहुल से उठ गया है।
राहुल पर से भरोसा उठ गया है कार्यकर्ताओं का
प्रियंका को लेकर पार्टी में लंबे समय से बातें की जा रही हैं लेकिन यह पहली बार है कि प्रियंका गांधी को चुनाव लड़वाने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि प्रियंका और पार्टी के आलाकमान की ओर से इस मसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है लेकिन यह प्रश्न सोचनीय है कि प्रियंका को चुनाव लड़वाने की बात उठी क्यों?
आईये प्रियंका गांधी के शख्सियत पर जो राजनीति के लिहाज से सकारात्मक भी है औऱ नकारात्मक भी....

इंदिरा का अक्स
प्रियंका गांधी के अंदर लोगों को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अक्स दिखायी पड़ता है। वह उन्हीं की तरह खूबसूरत शख्ससीयत की मालकिन है। उनके पास भी इंदिरा जी जैसा प्रभावशाली और हंसमुख व्यक्तित्व है।

राजनीतिक अनुभव नहीं
लेकिन इंदिरा गांधी जैसी प्रियंका कूटनीतिज्ञ और राजनीति की बातें नहीं करती हैं। राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाली प्रियंका के पास राजनीतिक अनुभव नहीं है।

निर्णय लेने की क्षमता
प्रियंका गांधी के अंदर अपने भाई राहुल गांधी से इतर निर्णय लेने की क्षमता दिखती है, उन्हें यह पता है कि लोगों से काम कैसे करवाया जाता है। उनकी पर्सनल जिंदगी बताती है कि वह निर्णय लेने की क्षमता रखती हैं।

आक्रामक नहीं
लेकिन प्रियंका गांधी के अंदर मिलनसार और शांति वाले गुण है जबकि वह अपने भाई राहुल जैसी आक्रामक नहीं है जो कि राजनीति के अंदर काफी जरूरी हैं।

वाकपटु और समझदार
प्रियंका गांधी काफी वाकपटु हैं और समझदार है। उनकी बातें किसी को भी समझ में आ जाती हैं। प्रियंका की सौम्यता औऱ सादगी लोगों को एकत्र करने के लिए काफी है।

गरजती नहीं
प्रियंका राजनेताओं की गरजती नहीं हैं और ना ही उन्होंने अभी तक किसी भी विवादित मुद्दे पर अपनी बातें स्पष्ट की है।

पाक-साफ छवि
प्रियंका गांधी की छवि काफी पाक-साफ है, अपनी गलती को मानना भी उन्हें आता है, यूपी चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद प्रियंका के ही कहने पर राहुल ने माना था कि पार्टी का संगठन यूपी में कमजोर है।

विवादों में पति राबर्ट वाड्रा
प्रियंका गांधी के लिए सबसे नकारात्मक प्वाइंट यह है कि वह भले ही पाक-साफ हों लेकिन उनके पति राबर्ट वाड्रा का विवादों से पुराना नाता है। हाल ही में जो खुलासे हुए हैं उसके मुताबिक उनके ऊपर भूमि भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।












Click it and Unblock the Notifications