Priyanka Gandhi B'Day: राहुल गांधी ने पोस्ट की बहन के साथ बचपन की फोटो, क्या पहचान पाए आप?

नई दिल्ली। Happy B'Day Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज (12 जनवरी, 2021) अपना 49वां जन्मदिन मनाया। अपने बर्थडे पर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को उनके करीबियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विपक्षी नेताओं समेत देशभर से ढेरों बधाई संदेश मिले। इन सब के बीच सबसे प्यारा बधाई संदेश कांग्रेस सांसद और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी बहन के लिए सोशल मीडिया (social media) पर शेयर किया। राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो (पुरानी तस्वीर) पोस्ट किया है जो काफी वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी ने शेयर की बचपन की तस्वीर

राहुल गांधी ने शेयर की बचपन की तस्वीर

प्रियंका गांधी के जन्मदिन के मौके पर राहुल गांधी द्वारा शेयर की गई ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दो मासूम बच्चे नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह राहुल-प्रियंका की बचपन की तस्वीर है। क्या आप पहचान सकते हैं इसमें प्रियंका और राहुल गांधी कौन हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस थ्रोबैक फोटो में कैमरे पर नजरें गड़ाए मासूम बच्ची प्रियंका गांधी वाड्रा हैं, जबकि उनके पीछे खड़े राहुल गांधी किसी और ही दिशा में देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

इस प्यारी तस्वीर के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'Happy Birthday P (जन्मदिन मुबारक प्रियंका)।' राहुल गांधी द्वारा पोस्ट की गई ये थ्रोबैक फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। खबर लिखे जाने तक इंस्टाग्राम पर राहुल गांधी के पोस्ट पर 70 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

रेहान वाड्रा ने भी शेयर किया इमोशनल पोस्ट

रेहान वाड्रा ने भी शेयर किया इमोशनल पोस्ट

राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने भी अपनी मां के लिए एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रेहान वाड्रा ने ट्विटर पर प्रियंका गांधी के साथ अपने बचपन की फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में प्रियंका गांधी वाड्रा काफी यंग दिख रही हैं और उनके गोद में दिखाई दे रहा मासूम बच्चा रेहान वाड्रा हैं। फोटो के साथ रेहान ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मां, हमेशा मेरा सपोर्ट और साइड लेने के लिए आपका शुक्रिया, आपको हमेशा प्यार।'

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, जीडीपी, बेरोजगारी के आंकड़े शेयर कर बोले- ये है ऐतिहासिक विकास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+