Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रियंका गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का आदेश, 1 अगस्‍त तक दी गई मोहलत

नई दिल्‍ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से 1 अगस्‍त तक सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने एक पत्र में को दिल्ली के सबसे संरक्षित क्षेत्रों में से एक लोधी रोड पर बंगले से बाहर निकलने के लिए कहा है क्योंकि उनके पास अब विशेष सुरक्षा समूह की सुरक्षा नहीं है। प्रियंका से कहा गया है कि अगर वह 1 अगस्त से आगे रहती हैं, तो उन्हें जुर्माना देना होगा।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi को Lodhi Estate का सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस | वनइंडिया हिंदी
    प्रियंका गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का आदेश, 1 अगस्‍त तक दी गई मोहलत

    बता दें कि एसपीजी सुरक्षा के तहत गांधी परिवार को ये बंगला अलॉट किया गया था, लेकिन बीते साल नवंबर में केंद्र सरकार ने एसपीजी सुरक्षा हटा ली थी। मोदी सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने इसे एक साजिश करार दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को हुई हत्या के बाद गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा प्रदान की गई थी।

    मोदी सरकार ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा Z+ कैटेगरी की कर दी है जो सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के जिम्‍मे है। इससे पहले मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एसपीजी कवर वापस ले लिया था। अब एसपीजी की सुरक्षा सिर्फ पीएम मोदी के पास है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+