राहुल जल्द संभालेंगे अध्यक्ष पद, प्रियंका के पास जादू की छड़ी नहीं: जयराम रमेश

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस अब बड़ा फेरबदल करने जा रही है। कांग्रेस की कमान अब सोनिया गांधी के हाथों से हटकर राहुल गांधी के हाथों में जाने वाली है। राहुल जल्द अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल सकते हैं।

jairam ramesh

कांग्रेस में होने वाले इस फेरबदल पर जयराम रमेश ने कहा कि राहुल जल्द ही अध्यक्ष पद को संभालेंगे। वहीं प्रियंका को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के सावल पर जयराम ने कहा कि किसी के पास जादू की कोई छड़ी नहीं है। आपको बता दें कि अगले साल होने वाले उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस का एक धड़ा चाहता है कि प्रियंका गांधी को महत्‍वपूर्ण भूमिका दी जाए।

प्रियंका के सवाल पर जयराम रमेश ने कहा कि किसी भी एक व्‍यक्ति के पास कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए जादू की छ़डी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को अगर फिर से खड़ा करना है तो केवल मिलजुलकर ही बढ़ा जा सकता है। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी का अध्‍यक्ष बनना फिलहाल आखिरी मुद्दा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही राहुल अध्यक्ष पद संभाल लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+