प्रियंका का अमरिंदर सिंह पर निशाना, बोलीं- कांग्रेस से नहीं केंद्र से BJP चला रही थी वह सरकार
नई दिल्ली, 13 फरवरी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंजाब के कोटकपूरा में 'नवी सोच नवा पंजाब' रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि हमारी यहां 5 साल से सरकार है। यह सही है कि उस सरकार में कुछ कमियां थीं। कईं रास्ते में भटक गए। उन्होंने कहा कि वह सरकार पंजाब से चलनी बंद हो गई। वह सरकार दिल्ली से चलने लगी थी और दिल्ली में वह कांग्रेस पार्टी से नहीं बल्कि भाजपा सरकार द्वारा चलने लग गई।
Recommended Video

प्रियंका ने कहा कि हमें पता चला था कि कुछ गलत हो रहा था। वह जो छुपी हुई सांठगांठ थी अब वह खुले में आ गई। इसलिए हमें वह सरकार बदलनी पड़ी। हमने नेतृत्व बदल दिया। हमें चनरजीत सिंह चन्नी मिले, जो आप में से एक हैं। वह आपकी समस्याओं को जानते और महसूस करते हैं।प्रियंका ने कहा कि आज आपकी पावन धरती पर आकर बहुत खुशी हो रही है। मेरी शादी एक पंजाबी परिवार में हुई है। मुझे पंजाबियत की समझ है। आप की खुद्दारी, सच, सेवा की भावना है.. मैं जानती हूं। मैं पंजाबी के बारे में बात करना चाहती हूं। मैंने किसानों के विरोध में इसे देखा है। कई लोगों की जान गई, लेकिन आपने कभी अपनी जमीन नहीं छोड़ी। यह पंजाबियत है।
प्रियंका ने आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आरएसएस से निकली है... दिल्ली में शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों के नाम पर कुछ भी नहीं है। राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के बारे में सच्चाई जानना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता खुद कहते हैं कि हम भाजपा से भी बड़े भाजपा है।












Click it and Unblock the Notifications