Vogue के कवर पर दिखीं कमला हैरिस, प्रियंका चोपड़ा ने बताया क्यों भारत के लिए खास है उनकी कामयाबी?

US New Vice President: पिछले साल नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। जिसमें जो बाइडेन और कमला हैरिस की जोड़ी ने ट्रंप को सत्ता से बाहर कर दिया। जल्द ही दोनों का शपथ ग्रहण होने वाला है। कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने से भारतीय भी खुश हैं, क्योंकि उनके माता-पिता भारतीय मूल के ही हैं। हाल ही में वोग (Vogue) मैग्जीन ने अपने कवर पेज पर कमला हैरिस की फोटो प्रकाशित की, जिस पर बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने खुशी जताई। साथ ही इसे गर्व का पल बताया।

इंस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट

इंस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट

मैग्जीन का कवर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि कैपिटल हिल में हुई हिंसा के बाद इस हफ्ते कई भयानक चीजें सामने आईं। इसकी भयावहता को देखने के बाद ये वादा दिख रहा है कि 10 दिनों में अमेरिका को नेतृत्व का एक सकारात्मक उदाहरण विरासत में मिलेगा। एक महिला! एक महिला का रंग! एक भारतीय महिला! एक ब्लैक वूमन! एक महिला जिसके माता-पिता ने अमेरिका के बाहर जन्म लिया। बहुत कुछ और भी खास हो सकता है। जैसे कि छोटी लड़कियां जान सकेंगी कि एक महिला अमेरिका की उपराष्ट्रपति है। वो महिला भारतीय मूल की है, जहां पर कई दिग्गज महिला नेता हैं। ये विश्वास करना कठिन है कि अमेरिका में पहली बार हो रहा है यानी पहली बार महिला उपराष्ट्रपति बन रही है। प्रियंका ने उम्मीद जताई कि ये आखिरी नहीं होगा, अन्य अमेरिकी महिलाएं भी इस मुकाम पर पहुंचेंगी।

जीत पर कही थी ये बात

जीत पर कही थी ये बात

जब अमेरिका में कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति का चुनाव जीता था, तो भी प्रियंका चोपड़ा ने उस पर खुशी जाहिर की थी। उस दौरान उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ये सभी महिलाओं के लिए एक एतिहासिक, परिवर्तनकारी और गर्व का पल है। सभी रंग की महिलाएं, सभी अश्वेत महिलाएं और सभी दक्षिण एशियाई महिलाएं। कमला हैरिस को बहुत सारी बधाई, वो पहली भारतीय मूल की महिला हैं, जो उपराष्ट्रपति बनेंगी। इसके अलावा उन्होंने हैरिस के एक वीडियो को भी रिट्वीट किया था। जिसमें कमला हैरिस बाइडेन को फोन पर कहती हैं- We Did IT।

क्यों हुई कैपिटल हिल में हिंसा?

क्यों हुई कैपिटल हिल में हिंसा?

कैपिटल बिल्डिंग ( Capitol Building) अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में स्थित है। इसे एक तरह से अमेरिका की शक्ति का केंद्र माना जाता है, जहां पर सीनेट भवन समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालय हैं। पिछले हफ्ते बड़ी संख्या में ट्रंप समर्थक कैपिटल बिल्डिंग के बाहर इकट्ठा हो गए। जब पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शन उग्र हो गया। इस दौरान कैपिटल बिल्डिंग में जमकर तोड़फोड़ हुई। ट्रंप समर्थकों का मानना था कि बाइडेन ने धांधली करके चुनाव में जीत हासिल की है। हालांकि बाद में सुरक्षाबलों ने हालात पर काबू पा लिया और कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+