प्रियंका ने शेयर की पति निक को किस करते हुए फोटो, लिखा दिल को छू लेने वाला मैसेज

मुंबई। हाल ही में निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधीं प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यूं तो वे अकसर अपनी खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं लेकिन ताजा पोस्ट में वे अपनी पति निक पर प्यार लुटाती दिख रही हैं। फोटो में वे निक को गाल को किस करती दिख रही हैं।

निक के लिए प्रियंका ने लिखीं ये खूबसूरत लाइन

पति के साथ की पोस्ट के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है - धरती के सबसे स्टाइलिश शख्स को किस करने का सौभाग्य...भगवान हमेशा मेरे प्यार पर अपनी कृपा बनाए रखें। बता दें कि निक को इंटरनेश्नल मेन्स मैग्जीन की ओर से सबसे स्टाइलिश आदमी का खिताब दिया गया है। यही वजह है कि प्रियंका ने इस तरह का कैप्शन लिखा है।

रॉयल अंदाज में रचाई थी शादी

रॉयल अंदाज में रचाई थी शादी

गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने हाल ही में उदयपुर के उम्मैद भवन में काफी रॉयल अंदाज में शादी रचाई है। क्योंकि इस शादी में काफी कम लोगों को न्यौता दिया गया था इसलिए दोनों ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन भी किया था। फिलहाल दोनों लंदन के लिए निकल गए हैं और जल्दी ही हनीमून के लिए स्विटजरलैंड जाएंगे।

इस फिल्म में जल्द नजर आएंगी प्रियंका

इस फिल्म में जल्द नजर आएंगी प्रियंका

बताते चलें कि बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी खूब नाम कमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई पड़ेंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं उनकी अगली हॉलीवुड फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+