प्रियंका चोपड़ा ने मैगजीन कवर फोटो विवाद पर मांगी माफी, जानिए क्या कहा
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मैगजीग कवर विवाद को लेकर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी का दिल दुखाने का नहीं था।
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मैगजीग कवर विवाद को लेकर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी का दिल दुखाने का नहीं था।

दरअसल, एक मैगजीन के कवर पर बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फोटो को लेकर विवादों में घिर गईं थीं। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने एक टी-शर्ट पहनी हुई थी जिसपर लिखा था कि न तो वह रिफ्यूजी हैं, न ही बाहरवाली। वो एक ट्रैवलर हैं।
इस संदेश को लेकर ट्विटर पर उन्हें लोगों ने आड़े हाथों लिया था। प्रियंका ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि वह सही संदेश नहीं दे पाईं, इसके लिए माफी मांगती हैं।
प्रियंंका ने कहा कि,'अगर किसी की भावनाएं आहत हुईं हैं तो मैं इसके लिए सभी लोगों से क्षमा मांगती हूं। मैं लेबलों के खिलाफ हूं। मुझे बेहद दुख है और बुरा भी लग रहा है लेकिन हम जो कहना चाहते थे उसका गलत मतलब निकाला गया है। मैगजीन ने ये बात साफ कर दी थी कि हमारा ये मैसेज लेबलों के खिलाफ है।'
आपको बता दें कि इस कवर फोटाे पर लोगों ने प्रियंका से आपत्ति जताते हुए लिखा था कि कोई शौक से रेफ्युजी नहीं बनता बल्कि हालात उसे मजबूर करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications