मां बनने को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बड़ी बात, जानिए क्या है उनके बकेट लिस्ट में
नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि 'वह मां बनना चाहती हैं।' इसके अलावा उन्होंने बताया कि 'वह अपने लिए घर लेना चाहती हैं। वह लंबे समय से सूटकेस लेकर अपनी जिंदगी यहां से वहां काट रही हैं।' प्रियंका चोपड़ा साल 2016 से घूम रही हैं। उनकी फिल्म जय गंगाजल के रिलीज होने के बाद उन्हें हॉलीवुड से एबीसी सीरीज क्वांटिको का ऑफर आया था।

'बनना चाहती हूं मां'
प्रियंका चोपड़ा ने पीटीआई को बताया कि 'मेरी अब व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं हैं, जिनके बारे में मैंने वास्तव में नहीं सोचा है। मैं निश्चित रूप से कुछ समय बाद मां बनना चाहती हूं। मैं एक घर खरीदना चाहती हूं, जो मैंने वास्तव में लंबे समय में नहीं किया है। मैं केवल सूटकेस लेकर बाहर रह रही हूं।'

'मुझे कभी डर नहीं लगता'
प्रियंका चोपड़ा ने यह भी कहा कि 'वह एक बार किसी चीज को ठान लेती हैं तो वह उसके लिए बलिदान करने से भी नहीं डरतीं।' प्रियंका ने कहा कि मुझे लगता है कि 'आप जो चाहते हैं उसे प्राप्त करने के लिए आपको कुछ चीजों का त्याग करना होगा। दुनिया में कोई भी चीज मुफ्त नहीं है। यह समर्पण, कड़ी मेहनत और दृढ़ता से आती है। मुझे इससे कभी डर नहीं लगता।'

'मेरे पास बकेट लिस्ट नहीं है'
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि 'विशेष रूप से अब जब मैं शादीशुदा हूं तो निक और मैं वास्तव में एक साथ रहना चाहते हैं। मैं कोई ऐसी लड़की नहीं हूं, जिसके पास एक अपने सपनों की बकेट लिस्ट है । मैं लंबी योजनाएं नहीं बनाती हूं।'












Click it and Unblock the Notifications