प्रियंका चोपड़ा से फैन ने पूछा- कब आ रही है आपकी अगली बॉलीवुड फिल्म, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

प्रियंका चोपड़ा से फैन ने पूछा- कब आ रही है आपकी अगली बॉलीवुड फिल्म, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल स्टार हो गई हैं। प्रियंका हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों ही जगह अपने काम को लेकर बिजी रहती हैं। हालांकि साल 2019 के बाद प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में एक भी फिल्म नहीं की है। प्रियंका चोपड़ा के फैन्स को उनकी फिल्मों का बड़ा इंतजार रहता है। यही ही नहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा काफी वक्त से भारत आई भी नहीं हैं। ऐसे में प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को बताया है कि बॉलीवुड में उनकी अकमिंग फिल्म कब आने वाली है। प्रियंका चोपड़ा को पिछली बार बॉलीवुड में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम थे। फिल्म 'द स्काई इज पिंक' 2019 के अक्टूबर में रिलीज हुई थी।

जब प्रियंका से फैन ने पूछा- कब आ रही है आपकी बॉलीवुड फिल्म?

जब प्रियंका से फैन ने पूछा- कब आ रही है आपकी बॉलीवुड फिल्म?

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने ट्विटर पर क्यूएनए सेशन किया। इस दौरान प्रियंका ने फैन्स के सवालों के जवाब दिए। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'सेट पर ब्रेक ले रही हूं। कौन जल्दी से सवाल पूछने आ रहा है।' इसी के बाद प्रियंका के एक फैन से पूछा-कब आ रही है आपकी अगली बॉलीवुड फिल्म? प्रियंका चोपड़ा ने इसका जवाब देते हुए लिखा,अगल साल।

प्रियंका चोपड़ा ने ये तो बता दिया उनकी फिल्म साल 2022 में आने वाली है। लेकिन फिल्म का नाम और बाकी अन्य जानकारियों के बारे में कुछ नहीं बताया।

जब एक यूजर ने प्रियंका से पूछा- आपने शादी में क्यों नहीं बुलाया?

जब एक यूजर ने प्रियंका से पूछा- आपने शादी में क्यों नहीं बुलाया?

क्यूएनए सेशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा से एक यूजर ने उनसे पूछा- मुझे शादी क्यों नहीं बुलाया? मैं उस समय जोधपुर में आस-पास था? प्रियंका ने जवाब दिया, मुझे माफ कीजिए, मुझे लगता है कि मैं आपको नहीं जानती। इसके साथ प्रियंका ने हंसते हुए इमोजी पोस्ट किया।

प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में जोधपुर में निक जोनस के साथ शादी की थी। प्रियंका ने हिंदु और ईसाई दोनों धर्म के हिसाब से शादी की थी।

प्रियंका की आने वाली फिल्में?

प्रियंका की आने वाली फिल्में?

प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द अपनी अगली फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका कियानू रीव्स के साथ 'मैट्रिक्स 4' में भी काम कर रही है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' आई थी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव थे।

पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी होस्ट ओपरा विनफ्रे को दिए अपने इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई थीं। इस इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत से लेकर अपने पर्सनल लाइफ के बारे में कई बातें शेयर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+