Billboard Awards 2021: प्रियंका चोपड़ा का न्यूड शिमरी गाउन में दिखा हॉट अवतार, वीडियो हुआ वायरल
मुंबई, 24 मई : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों बटोरते हैं। दोनों की उम्र में 11 साल का अंतर होने के बावजूद इन दोनों में बेपनाह प्यार है। इसकी वजह है कि दोनों ही एक दूसरे को प्यार के साथ हर चीज में सपोर्ट और इज्जत करते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ नजारा Billboard Awards 2021 में देखने को मिला। लॉस एंजिल्स में बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स की निक जोनस ने मेजबानी की और प्रियंका प्रेजेंटर थीं। प्रियंका इस शो में निक को सपोर्ट करने आईं थीं। इस फंग्शन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं। जानिए आखिर क्यों?

पति निक जोनस को लिप किस करते हुए फोटो हुई वायरल
प्रियंका चोपड़ा इस फंग्शन में बड़ी ही हॉट फोटो में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी की है। इस अवार्ड शो के कुछ वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसमें प्रियंका और निक एक दूसरे को लिप किस करते नजर आ रहे हैं।

निक को प्रियंका को किस करते समय हो गई ये गलती
दोनों एक-दूसरे को किस करते हैं उसी समय गलती से निक का पैर प्रियंका के गाउन पर पड़ जाता है और निक जेंटलमैन की तरह व्यवहार करते हुए प्रियंका का गाउन ठीक करने लगते हैं।

प्रियंका निक के बीच की केमेस्ट्री देख फैंस कर रहे तारीफ
इस वीडियो को देख फैंस खुश हो रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैन्स निक और प्रियंका की इस केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा निक हमेशा ध्यान रखते हैं ड्रेस पर पैर ना पड़ जाए। प्रियंका की ड्रेस पर पैर रख दिया और जेंटलमेन की तरह ठीक करने लगे तो यह बहुत क्यूट था।

Billboard Awards 2021: न्यूड शिमरी गाउन में प्रियंका चोपड़ा का दिखा हॉट अवतार
निक जोनास, जिनका हाल ही में एक बाइक एक्सीडेंट हुआ था और रिप्स टूट गई थी। वो रविवार रात लॉस एंजिल्स में बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स की मेजबानी की। वहीं प्रिंयका निक को सपोर्ट करने प्रियंका बिलबोर्ड अवॉर्ड्स में आई थीं। इस इवेंट में प्रियंका ने अपने लुक से भी सुर्खियां बटोरी हैं। वह न्यूड शिमरी गाउन और स्ट्रेट खुले बालों में बेहद अट्रैक्टिव दिख रही थीं।
प्रियंका ने निक की तारीफ के बांधे पुल जो पति ने दिया ये जवाब
इस अवार्ड फंग्शन के बाद, प्रियंका ने हॉलीवुड गायक-अभिनेता निक जोनस के साथ बैक स्टेज फोटोज शेयर की। जिसमें प्रियंका ने निक की तारीफ की। उन्होंने लिखा एक टूटी हुई पसली भी प्रकृति की इस शक्ति को रोक नहीं सकती है। आप पर गर्व है। आप जो कुछ भी करते हैं उसके साथ हूं मैं ! आप मुझे हर दिन प्रेरित करते हैं! आई लव यू इतना ही," कमेंट सेक्शन में, निक ने प्रियंका के पोस्ट पर तीन सुनहरे शब्दों के साथ जवाब दिया: "आई लव यू।"












Click it and Unblock the Notifications