महिला समानता दिवस पर प्रियंका चोपड़ा का मैसेज- बहुत अच्छे आचरण की महिलाएं नहीं बनातीं इतिहास

नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने महिला समानता दिवस के मौके पर एक खास मैसेज शेयर किया है। जिसके लिए सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीख हो रही है। प्रियंका ने अमेरिका के मशहूर इतिहासकार लॉरेल थैचर उलरिच की एक कोट को शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि बहुत अच्छे आचरण वाली महिलाएं शायद ही कभी इतिहास रचती हों।

प्रियंका ने इंस्टा पर किया पोस्ट

प्रियंका ने इंस्टा पर किया पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा पर लॉरेल थैचर उलरिच का कोट शेयर किया है। पुलित्जर जीतने वाले थैचर को महिलाओं को इतिहास पर लिखने के लिए जाना जाता है। उनका ये कथन- 'Well-behaved women seldom make history' खुले विचारों वाली महिलाओं और छात्राओं के बीच काफी लोकप्रिय है। ये कोट लिखी टीशर्ट भी महिलाएं पहनें दिख जाती हैं। थैचर का इससे मतलब महिलाओं का खराब बर्ताव करना नहीं है बल्कि लीक से हटकर कुछ सोचने से है।

महिलाओं को बराबर हक के लिए मनाया जाता है ये दिन

महिलाओं को बराबर हक के लिए मनाया जाता है ये दिन

महिला समानता दिवस को 26 अगस्त को मनाया जाता है। महिला समानता दिवस को अमेरिका में हर साल 19वें संशोधन के पारित होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिसमें महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया है। ये संशोधन को पहली बार साल 1878 में पेश किया गया था। इस दिवस को पहली बार साल 1973 में मनाया गया था और तब से हर साल मनाया जाता है। दुनियाभर में महिला संगठन महिला समानता दिवस को जोर शोर से मनाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा महिला अधिकारों पर बोलती रही हैं

प्रियंका चोपड़ा महिला अधिकारों पर बोलती रही हैं

प्रियंका चोपड़ा कई मौकों पर महिला अधिकारों के लिए बोलती रही हैं। हाल ही में भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में उन औरतों के बारे में बताया गया है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान दिया। प्रियंका ने लिखा कि औरतें उठ खड़ी होती हैं तो इतिहास बना देती हैं। वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है- जब महिलाएं बदलाव की ओर बढ़ती हैं तो फिर वो इतिहास बना देती हैं। आप सभी को स्वंतत्रता दिवस की शुभकामनाएं। इस वीडियो में आजादी की लड़ाई लड़ने वाली महिलाओं की तस्वीरों को सहेजा गया है। वीडियो में अरुणा आसफ अली, अमृत कौर, कैप्टन लक्ष्मी सहगल, कमला नेहरू, कस्तूरबा गांधी, सरोजिनी नायडू जैसी महान विभूतियों को दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया ये खास वीडियो, खूब हो रही तारीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+