सलमान खान से मनमुटाव पर पहली बार बोलीं प्रियंका चोपड़ा, जानिए 'भारत' छोड़ने पर क्या कहा
नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का प्रमोशन कर रही हैं । फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए प्रियंका ने सलमान खान की 'भारत' छोड़ दी थी। सलमान ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका के खिलाफ काफी कुछ कहा लेकिन प्रियंका की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया था। कहा यह भी जा रहा था कि दोनों एक्टर्स के बीच रिश्ते पहले की तरह नहीं रहे हैं। अब प्रियंका ने इसपर जवाब दिया है। प्रियंका ने सलमान खान से रिश्ते बिगड़ने की खबरों को गलत बताया है।

प्रियंका ने कहा- अगर मुझे रिएक्ट करना होता तो मैं तब ही बोलती
मुंबई मिरर से बातचीत में जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या भारत से वॉकआउट करने के बाद उनकी सलमान से बात हुई? जवाब में प्रियंका ने कहा- अगर मुझे रिएक्ट करना होता तो मैं तब ही बोलती। सलमान एक महान इंसान हैं। मैंने उन्हें हमेशा सराहा है। सलमान की बहन अर्पिता मेरी क्लोज फ्रेंड हैं। मेरा सलमान खान के साथ कोई भी विवाद नहीं है।

सलमान मेरे रिशेप्शन में आए थे
सलमान मेरे और निक के रिसेप्शन में आए थे और उनके बीच कोई समस्या नहीं है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस वक्त फरहान अख्तर, डायरेक्टर शोनाली बोस और प्रड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ द स्काई इज पिंक के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर भी किया गया था। इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

क्या कहा था सलमान खान
बता दें सलमान खान ने 'भारत' फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया था कि कैटरीना कैफ से पहले प्रियंका चोपड़ा को फिल्म के लिए कास्ट किया गया था। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पांच दिन पहले ही हमें अपनी शादी की जानकारी दे दी थी।












Click it and Unblock the Notifications