हॉलीवुड में नस्लवाद की शिकार बनीं प्रियंका चोपड़ा, हाथ से निकल गई फिल्म
मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा रंगभेद और नस्लवाद की शिकार हुईं हैं। प्रियंका ने खुद इस बात खुलासा किया कि स्कीन कलर की वजह से उन्हें फिल्म में रोल नहीं मिला। एक अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका के साथ इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने ये खुलासा किया और कहा कि उनके रंग की वजह से फिल्म उनके साथ से चली गई। प्रियंका ने कहा कि चेहरे के आधार पर होने वाले भेदभाव के कारण उन्हें हॉलीवुड की फिल्म में काम नहीं मिला
रंगभेद की शिकार हुई देशी गर्ल
प्रियंका ने इंटरव्यू में बताया कि घटना पिछले साल की है। उस वक्त वो एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बाहर थी। उसी दौरान एक हॉलीवुड फिल्म स्टूडियो ने उनके मैनेजर से बात की। स्टूडियो ने बताया कि फिजिकैलिटी की वजह से प्रियंका को ये फिल्म नहीं मिल सकती है। प्रियंका ने बताया कि उस स्टूडियो का मतलब स्किन कलर को लेकर था। प्रियंका ने कहा कि ये सुनकर उन्हें न केवल हैरानी हुई बल्कि तकलीफ हुई कि इस वक्त भी हमारे इंडस्ट्री में रंगभेद जैसी चीजें चल रही हैं।
महिलाओं को पुरूषों से कम सैलरी
प्रियंका ने फिल्मों में मेल कलाकारों के मुकाबले फीमेल कलाकारों को कम पेमेंट मिलने का भी मुद्दा उठाय़ा। प्रियंका ने कहा कि फिल्मों में हीरो को ऊंची फीस मिलती है, जबकि महिला कलाकारों को उनके कहीं कम पैसे दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया को अभी बहुत बदलना है, सोच, समझ और व्यवहार के स्तर पर बहुत विकास करना होगा।
शिल्पा शेट्टी भी हो चुकी हैं शिकार
प्रियंका से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी रंगभेद और नस्लवाद की शिकार हो चुकी हैं। हॉलीवुड के टीवी शो बिग ब्रदर के दौरान शिल्पा पर रंगभेदी टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद उस मामले ने काफी तूल पकड़ ली थी।
ये भी पढ़े- बधाइयों पर बोलीं आईएएस टीना डाबी, मैं तो अतहर से पहले ही कर चुकी शादी
ये भी पढ़े-बीच सड़क न्यूड होने वाली एक्ट्रेस का खुलासा: वेश्यालय बन चुके फिल्म स्टूडियो
देखें-VIDEO: तौलिया बांधकर डांस कर रही थी एक्ट्रेस, गलत जगह लग गया हाथ और फिर