प्रियंका चोपड़ा ने बताया कोरोना वायरस से बचने का आसान तरीका, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस का सामना कर रही है। इससे ना केवल बॉलीवुड बल्कि बिजनेस से लेकर खेल जगत तक पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। बॉलीवुड स्टार्स लोगों को जागरुक करने का प्रयास भी कर रहे हैं। अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह नमस्ते करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के जरिए प्रियंका ने लोगों को जागरुक करने की कोशिश की है।
Recommended Video

प्रियंका ने जो वीडिया शेयर किया है, उसमें नमस्ते करते हुए उनकी कई तस्वीरों की क्लिप है। वीडियो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है, 'सारी बात नमस्ते की है, दुनियाभर में हो रहे बदलावों के बीच लोगों से मिलने का पुराना तरीका लेकिन नया तरीका। कृपया सभी सुरक्षित रहें।' प्रियंका के अलावा परिणीति चोपड़ा और अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर लोगों को जागरुक किया है।
दुनिया में कई जगहों पर फिल्मों की शूटिंग को या तो रद्द किया गया है या इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में भी 31 मार्च तक के लिए सभी सिनेमाघर, स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिया गया है। । वायरस के चलते 'तख्त', 'पृथ्वीराज' और सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' जैसी फिल्मों की शूटिंग कैंसिल कर दी गई है।
बता दें प्रियंका बीते दिनों भारत में थीं। यहां उन्होंने पति निक जोनस के साथ अपनी पहली होली धूमधाम से मनाई। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुए। हालांकि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच कई स्टार्स होली से दूर नजर आए।
वहीं कोरोना वायरस की बात करें, तो दुनियाभर में वायरस के कारण 4700 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 25 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत की बात करें तो यहां भी संक्रमित मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत में 70 से भी ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि कर्नाटक में पहली मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications