VIDEO: प्रियंका ने निक को किया किस, पति के होठों पर अपनी लिपस्टिक देख शर्माईं, लगीं पोंछने

VIDEO: पति के होठों पर अपनी लिपिस्टिक देख शर्माईं प्रियंका, लगीं पोंछने

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा का पति निक जोनस के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पहले तो प्रियंका निक को किस करती हैं लेकिन जब देखती हैं कि उनकी लिपस्टिक पति के होठों पर रह गई है तो खुद ही पोंछने भी लगती हैं। इस पर मौजूद मीडिया के वो लोग हंसने लगते हैं तो खुद भी शर्माते हुए हंस देती हैं।

अवार्ड फंक्शन का है वाकया

अवार्ड फंक्शन का है वाकया

प्रियंका गोल्ड ग्लोब अवार्ड 2020 में पति निक के साथ पहुंची थी। यहां जब वो मीडिया से बात कर रहे थे तो कमर में बांहे डाले निक ने उनको किस करने की कोशिश की। इस पर पहले तो प्रियंका ने उन्हें रोक दिया लेकिन अगले ही पल खुद उन्हें किस कर दिया। जब देखा कि लिपिस्टिक का निशान निक के होठों पर रह गया तो खुद ही साफ किया।

नए साल की पार्टी में भी दोनों का किस हुआ वायरल

इससे पहले नए यानी 2020 के स्वागत में रखी पार्टी में भी प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आई थीं। 12 बजते ही नए साल के स्वागत में दोनों ने किस किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है।

 छुट्टियों का मजा ले रहे हैं दोनों

छुट्टियों का मजा ले रहे हैं दोनों

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ हाल ही में जो फोटो शेयर किया हुआ है। उसमें वो अमेरिकन सिंगर पति निक जोनास के साथ समुद्र किनारे मजे करती नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, अपने परिवार और दोस्तों के लिए आभारी हूं जिन्होंने सब कुछ बेहतर बनाया है. जो दोस्त हमारे आस-पास हैं और जो हमसे दूर हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साल 2018 में शादी की थी। अपनी फोटो और वीडियो को लेकर ये जोड़ी अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+