प्रियंका चोपड़ा की टी-शर्ट पर मचा हंगामा, जानिए क्यों?
मुंबई। पूर्व विश्वसुंदरी और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से अनचाहे कारणों के कारण सोशल मीडिया पर लोगों का निशाना बनी हैं।
दरअसल प्रियंका ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है, जिसमें उन्होंने एक सफेद रंग की स्लीवलेस टी-शर्ट पहनी हुई है।
इस टी-शर्ट पर लिखा है 'रिफ्यूजी, इमीग्रांट, आउटसाइडर और ट्रैवलर'। ट्रैवलर को छोड़कर सब कुछ लाल लकीर से कटा हुआ है। शायद वो इस संदेश में ये कहना चाह रही हैं कि वो एक मुसाफिर हैं, जो जीवन के सफर में आगे बढ़ती जा रही हैं। आपको बता दें कि प्रियंका ने जिस पत्रिका के लिए फोटोशूट करवाया है वो एक ट्रैवल मैगजीन है।
लेकिन इस फोटो के सामने आने के बाद ट्विटर पर प्रियंका को लेकर हंगामा मच गया है लोगों का कहना है कि प्रियंका ने अपनी इस हरकत से दुनिया भर के शरणार्थी, आप्रवासी और बाहरी व्यक्तियों को अपमानित किया है और उन्हें इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications