पति संग डेट पर गई प्रियंका चोपड़ा के लुक ने जीता फैंस का दिल, डीप नेक मिडी में वायरल हुई फोटो

नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अकसर ही अपने फैंस को चौंकाती रहती हैं। अकसर अपने आउटफिट के चलते चर्चा में रहने वाली प्रियंका ने एक बार फिर अपने सेक्सी लुक से लोगों को दिवाना बन दिया है। दरअसल उनकी हालिया तस्वीर न्यूयॉर्क सिटी की है जहां वे अपने पति निक जोनास के साथ सड़क पर दिख रही हैं। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है और प्रियंका की ड्रेस आस पास सबका ध्यान खींच रही है।

सेक्सी मिडी में गजब ढा रहीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने खूबसूरत मिडी ड्रेस पहना हुआ है जिसका नेक काफी डीप है। हाथ में हैंड बैग लिए हाई हील्स में प्रियंका गजब लग रही हैं। उनकी वायरल हो रही फोटो में उनके गले में मंगलसूत्र भी दिखाई पड़ रहा है। बता दें कि जहां प्रियंका निक के साथ चल रही हैं वहीं उनके पीछे उनके देवर जो जोनास और उनकी पत्नी सोफी टर्नर भी दिखाई पड़ रहे हैं।

मेट गाला में मस्ती के मूड में दिखीं प्रियंका

मेट गाला 2019 इवेंट में भले ही प्रियंका चोपड़ा के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हजारों तरह की बातें हो रही हों लेकिन सात समंदर दूर प्रियंका अपनी मस्ती में चूर दिखीं, उनका एक वीडियो इस वक्त भी सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना है, जिसमें उनके साथ उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी दिख रही हैं, दोनों मस्ती के मूड में हैं। वीडियो में प्रियंका-ईशा फिल्म 'खलनायक' के हिट नंबर चोली के पीछे...गीत पर थिरकती नजर आ रही हैं।

मेट गाला 2019 में लुक को लेकर ट्रोल हुई थीं प्रियंका

मेट गाला 2019 में लुक को लेकर ट्रोल हुई थीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2019 में अपने लुक के चलते पूरे भारत में बुरी तरह ट्रोल हुई थी। लोग उनके लुक को खतरनाक, वाहियात और जाने क्या क्या कह रहे थे। दरअसल प्रियंका वहां की थीम के हिसाब से तैयार हुई थीं और थीम के अनुसार उनका लुक परफेक्ट था।

यह भी पढ़ें- जानिए तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+