Mother Teresa Memorial award: प्रियंका चोपड़ा को मिला मदर टेरेसा मेमोरियल अवॉर्ड, मां ने कहा-मुझे मेरी बेटी पर गर्व है...
नई दिल्ली। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्मों से दूर रहकर भी अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। हाल ही में एशिया की सबसे सेक्सी महिला चुनी जाने वाली प्रियंका को इस साल के मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये सम्मान विस्थापितों और शरणार्थियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने की वजह से मिला है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर हैं और इसी वजह से उन्होंने हाल ही में सीरिया का दौरा किया था और वहां वो शरणार्थी बच्चों से मिलीं थीं।

यूनिसेफ की सद्भभावना दूत प्रियंका चोपड़ा
हालांकि यूनिसेफ की सद्भभावना दूत प्रियंका चोपड़ा ये सम्मान ग्रहण करने के लिए खुद हार्मनी फाउंडेशन नहीं पहुंच पाईं, उनकी जगह ये अवार्ड उनकी मां मधु चोपड़ा ने रिसीव किया है। अवार्ड समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए मधु चोपड़ा ने कहा कि मुझे मेरी बेटी प्रियंका पर बहुत गर्व है, मैं इसके लिए धन्यवाद करती हूं और मुझे पूरा यकीन है कि वह इस बात से बेहद खुश होंगी कि उनके प्रयासों को उस संस्थान ने पहचाना।

किरन बेदी, अन्ना हजारे, ऑस्कर फर्नांडिस...
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा से पहले किरन बेदी, अन्ना हजारे, ऑस्कर फर्नांडिस, सुधा मूर्ति, मलाला यूसुफजई, सुष्मिता सेन और बिल्किस बानो जैसी हस्तियों को मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

'50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन'
मालूम हो कि इसी महीने की 7 तारीख को लंदन के एक साप्ताहिक समाचारपत्र द्वारा कराए गए '50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन' चुनाव में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को प्रथम स्थान मिला था, पिछले साल ये खिताब बॉलीवुड की मस्तानी यानी कि दीपिका पादुकोण के नाम था लेकिन इस बार प्रियंका ने इस पर कब्जा किया है।

फोर्ब्स की लिस्ट में 97वां स्थान
तो वहीं बीते नंवबर महीने में प्रियंका चोपड़ा फोर्ब्स की लिस्ट में 97वां स्थान और अप्रैल 2017 में पीसी को बजनेट वेबसाइट पोल में विश्व की दूसरी सबसे आकर्षक महिला के तौर पर चुना गया था।












Click it and Unblock the Notifications