VIDEO: कैमरा दिखते ही प्रियंका ने निकाल ली अपनी सगाई की अंगूठी, जेब में डालकर बाहर निकलीं

एक्ट्रेस प्रियंका और उनके अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई की खबरें पिछले काफी वक्त से आ रही हैं। प्रिंयका के सलमान की फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद ही अंग्रेजी मीडिया ने ये खबर कंफर्म कर दी थी कि निक के साथ उन्होंने अपने जन्मदिन पर सगाई कर ली थी।

Priyanka Chopra

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका और उनके अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई की खबरें पिछले काफी वक्त से आ रही हैं। प्रिंयका के सलमान की फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद ही अंग्रेजी मीडिया ने ये खबर कंफर्म कर दी थी कि निक के साथ उन्होंने अपने जन्मदिन पर सगाई कर ली थी। हालांकि तब से लेकर फैंस प्रियंका की उंगली में अंगूठी दिखने का इंतजार कर रहे हैं ताकि ये खबर पक्की हो सके। तो भई ये खबर पक्की हो गई है और खुद प्रियंका ने की है। हाल ही में सिंगापुर से लौटीं प्रियंका को एयरपोर्ट पर देखा गया जहां वो अपनी अंगूठी मीडिया से छिपाती दिखीं।

जेब से तुरंत निकाल ली अंगूठी

जेब से तुरंत निकाल ली अंगूठी

रविवार को सिंगापुर में ब्वॉयफ्रेंड निक का कॉन्सर्ट अटेंट करने के बाद प्रियंका सोमवार को दिल्ली पहुंची। एयरपोर्ट से निकलते वक्त प्रियंका को देख वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। जैसी ही प्रियंका एयरपोर्ट से बाहर निकलने लगीं, उन्होंने अपने हाथ से अंगूठी निकालकर तुरंत अपनी जेब में रख ली और ये पूरा वाक्या कैमरे में कैद हो गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस जानना चाह रहे हैं कि प्रियंका ने आखिर अपनी अंगूठी मीडिया से क्यों छिपाई? और क्या प्रियंका वाकई अपनी अंगूठी निकालना भूल गईं थीं या उन्होंने जानबूझकर ठीक एयरपोर्ट से बाहर निकलने से पहले अंगूठी निकाली? फैंस के मन में प्रियंका को लेकर काफी सवाल हैं लेकिन वो तो किसी का जवाब देने को तैयार ही नहीं हैं।

सिंगापुर में निक के कॉन्सर्ट में गईं थीं प्रियंका

सिंगापुर में निक के कॉन्सर्ट में गईं थीं प्रियंका

सिंगापुर में निक जोनस का रविवार को कॉन्सर्ट था, जिसमें शामिल होनें प्रियंका वहां गई थीं। प्रियंका के निक के कॉन्सर्ट से कई तस्वीरों और वीडियो वायरल हुए थे। निक के गानों पर प्रियंका खूब मदमस्त अंदाज में डांस कर रहीं थीं। प्रियंका अब फरहान अख्तर के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शुरू करेंगी। प्रियंका ने दो साल बाद दो बॉलीवुड फिल्में साइन की थीं, जिसमें से सलमान की फिल्म 'भारत' से वो अपना नाम वापस ले चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+