Priyanka Chopra की ग्रीन ड्रेस का उड़ा मजाक, एक्ट्रेस ने खुद ट्वीट कर शेयर किए फनी मीम

बॉलीवुड न्यूज: प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनका फैशन सेंस भी बहुत ही शानदार है। प्रियंका ने कई इवेंट्स में ऐसी अजीबो-गरीब ड्रेस पहनी हैं। जिन पर काफी मीम्स बने हैं। अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फोटोशूट का एक वीडियो साझा किया था। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस कॉस्टयूम में प्रियंका को देखकर बहुत से लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। इन मीम्स को खुद प्रियंका ने भी शेयर किया है।

गेंदाकार ड्रेस वाले कई मीम वायरल

गेंदाकार ड्रेस वाले कई मीम वायरल

प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस गेंदाकार ड्रेस वाले कई मीम को शेयर किया हैं। इन मीम्स को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,बहुत ही ज्यादा फनी है... मेरा दिन बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। इन मीम्स में एक मीम में दो तस्वीरें हैं, जिनमें एक परछाई है और दूसरी प्रियंका की है। पहली तस्वीर पर पूछा गया है कि ये कौन-सा पोकेमोन है? इसके जवाब में दूसरी तस्वीर पर लिखा है, ये प्रियंकेमोन है।

प्रियंका को बनाया सुतली बम

प्रियंका को बनाया सुतली बम

कुछ लोगों ने प्रियंका को सुतली बम बना दिया गया है। कुछ लोगों ने क्रिएटिविटी दिखाकर उन्हें हॉट एयर बैलून बना दिया। वहीं एक मीम में प्रियंका को एक ऑटो का भोपू दिखाया गया है। इनमें से एक मीम में प्रियंका को क्रिकेट की बॉल बना दिया गया है। ये गेंद हवा में है। जिसके इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली कैच करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रियंका ने अपने फोटोशूट का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वो इस ड्रेस में फोटोशूट कराती दिखाई दे रही हैं।

'मैट्रिक्स 4' की शूटिंग खत्म

'मैट्रिक्स 4' की शूटिंग खत्म

प्रियंका के अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो वो अपनी किताब के प्रमोशन में इन दिनों अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिता रही हैं। वहीं, उन्होंने 'मैट्रिक्स 4' की शूटिंग खत्म कर ली है। इस फिल्म में प्रियंका,कियानो रीव्स के साथ स्क्रीन सेयर करती हुई नजर आएंगी। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' कुछ दिन पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला।

यह भी पढ़ें: अपने देश जाकर गैंगरेप करवाओ....प्रियंका चोपड़ा को 2012 में मिली थी ऐसी ही नस्लीय धमकियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+