अपने देश जाकर गैंगरेप करवाओ....प्रियंका चोपड़ा को 2012 में मिली थी ऐसी ही नस्लीय धमकियां

नई दिल्ली। पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। हॉलीवुड में क्वांटिको और फिल्म बेवाच में काम कर चुकीं प्रियंका को हॉलीवुड में शुरुआती दिनों में काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा है। हाल ही में प्रियंका ने अपनी किताब मेमॉयर 'अनफिनिश्ड' में अपने जीवन के जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि, मुझे भेज गए हेट मेल में लिखा था कि, मिडिल ईस्ट जाकर अपना बुर्का पहनो...अपने देश वापस जाकर अपना गैंगरेप करवाओ।

आसान नहीं था प्रियंका का सफर

आसान नहीं था प्रियंका का सफर

प्रियंका चोपड़ा ने किताब में लिखा है कि, मुझे याद है किस उत्साह के साथ मैंने उस समय अपना टीवी ऑन किया था और खुद को गेम का ऐलान करते देखा था। इसके बाद मेरे गाने In My City का बढ़िया प्रोमो चला था, इसे मैंने लाखों दर्शकों के साथ देखा था। मैं उस समय जहां थी, मेरे और मेरे म्यूजिक के मेनस्ट्रीम अमेरिका में परिचय के लिए NFL वीकिंग स्पॉट से बढ़िया कुछ हो ही नहीं सकता था।

प्रियंका ने लिखा कि, मेरी खुशी जल्द ही मुझसे छीन गई

प्रियंका ने लिखा कि, मेरी खुशी जल्द ही मुझसे छीन गई

प्रियंका ने लिखा कि, मेरी खुशी जल्द ही मुझसे छीन गई। अमेरिका के इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर मेरे गाने के डेब्यू का उत्साह लोगों के नकारात्मक और गंदे ट्वीट्स और मेल्स की वजह से बर्बाद हो गया था। लोगों ने बहुत सी बातें सुनाई थीं, जो मैं आपको बता सकती हूं। प्रियंका ने बताया कि उन्हें लोगों ने अपने देश वापस लौटने के साथ-साथ कुछ बहुत ही भद्दी बातें भी कही थीं। यह सभी दिल तोड़ने वाला है।

किए कई अहम खुलासे

किए कई अहम खुलासे

उन्होंने लिखा, 'मुझे कहा गया ये ब्राउन आतंकवादी एक ऑल अमेरिकन गेम को प्रोमोट क्यों कर रही है? कुछ ने कहा मिडिल ईस्ट वापस जाओ और अपना बुर्का पहनो। प्रियंका आगे लिखती हैं कि, सालों बाद यह कहना आज भी मेरे लिए मुश्किल है कि लोगों ने कहा था अपने देश वापस जाओ और वहां अपना गैंग रेप करवाओ। प्रियंका ने लिखा कि उन्हें बचपन में भी भारतीय होने की वजह बुली किया जाता था। प्रियंका का जन्म भारत में हुआ था, लेकिन जब वह 12 साल की थी वह अमेरिका चली गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+