जरा सा लड़खड़ाईं प्रियंका तो पति निक जोनास ने संभाला, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। बीते साल शादी के बंधन में बंधी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अधिकतर समय पति निक जोनस और ससुराल वालों के साथ बिताती है। वे सोशल मीडिया पर भी इसकी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों प्रियंका और निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों का दिल भी जीत रहा है। दरअसल इस वीडियो में प्रियंका और निक एक पार्टी से बाहर आते दिख रहे हैं। यहां कुछ ऐसा हुआ कि चर्चाएं हो गईं।

लड़खड़ाईं प्रियंका तो निक ने संभाला

वायरल हो रहे वीडियो में प्रियंका और निक किसी पार्टी निकलती दिख रही हैं। यहां सीढ़ियों पर प्रियंका का पैर हल्का सा लड़खड़ाता है। निक उन्हें संभालने के लिए रुक जाते हैं। दोनों ने एक दूसरे के हाथ पकड़े हुए हैं। आस पास फैंस की जबरदस्त भीड़ है जो ये देखकर खुशी से चीख रही है। वीडियो के सामने आने के बाद से दोनों सुर्खियों में आ गए हैं और लोग उनके प्यारे रिश्ते की मिसालें दे रहे हैं।

उड़ी थी प्रियंका के प्रेग्नेंट होने की अफवाह

उड़ी थी प्रियंका के प्रेग्नेंट होने की अफवाह

प्रियंका इन दिनों प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चा में है। हालांकि इसमें कितनी सच्‍चाई है इसका दावा नहीं किया जा सकता। लेकिन इस चर्चा को और हवा उस वक्‍त मिल गई जब प्रियंका चोपड़ा को देर रात उनकी मां संग मुंबई के एक अस्‍पताल में स्‍पॉट किया गया। फिर तुरंत ही अस्पताल में प्रियंका के सीक्रेट व‍िज‍िट का राज उनकी मां मधु चोपड़ा ने खोल दिया। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले जब प्रियंका एक रेड कारपेट इवेंट पर ब्लैक ड्रेस में नजर आई तो ये खबरें आग की तरफ फैली गई थी प्रियंका प्रेग्नेंट है। मगर, धीरे धीरे ये खबर अफवाह में बदल गई थी।

मां मधु चोपड़ा ने बताया क्यों अस्पताल गई थीं प्रियंका

मां मधु चोपड़ा ने बताया क्यों अस्पताल गई थीं प्रियंका

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बेटी की प्रेग्नेंसी की खबरों को पूरी तरह से अफवाह बताया। उन्होंने कहा, "हम अस्पताल गए जरूर थे, लेकिन एक करीबी र‍िश्तेदार को देखने। इसमें प्र‍ियंका की प्रेग्नेंसी से जुड़ी कोई बात नहीं थी।" स्पॉटबाय को द‍िए इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने बताया कि प्र‍ियंका की शादी को मुश्किल से कुछ महीने बीते हैं, इतनी जल्दी प्रेग्नेंसी के बारे में कयास लगाया जाना बेव‍कूफी है। उन्होंने कहा, "पहले मुझे इन बातों का फर्क पड़ता था, लेकिन अब मेरे ल‍िए ये आम बातें हैं। बस सुनती हूं और जाने देती हूं।"

यह भी पढ़ें- शादी के 4 माह बाद ही प्रियंका चोपड़ा ले रही हैं निक जोनस से तलाक? जानिए क्‍या है सच्‍चाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+