शादी के 4 माह बाद ही प्रियंका चोपड़ा ले रही हैं निक जोनस से तलाक? जानिए क्‍या है सच्‍चाई

नई दिल्‍ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने पिछले साल लगभग 6 महीने एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया। शादी के 4 माह हो भी चुके हैं और दोनो सोशल मीडिया पर मोस्ट टॉक्ड कपल बने हुए हैं। आए दिन दोनों की हॉट और लव-डवी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। वहीं अब इस हॉट कपल को लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है। सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस तलाक लेने वाले हैं। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि इसमें कितनी सच्‍चाई है इसका दावा वनइंडिया बिल्‍कुल नहीं करता है।

निक जोनस को प्रियंका का गुस्सा और कंट्रोल करने वाला रवैया पसंद नहीं

निक जोनस को प्रियंका का गुस्सा और कंट्रोल करने वाला रवैया पसंद नहीं

OK! नाम की मैगजीन में इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी से पहले निक ने सोचते थे कि प्रियंका बहुत मॉर्डन सोच वाली लड़की है और उन्हें उनकी किसी बात से परेशानी नहीं होगी। साथ ही मैगजीन की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि प्रियंका ने भी शादी का फैसला जल्दबाजी में ले लिया। रिपोर्ट के अनुसार शादी के बाद निक अपनी जिंदगी की छोटी-छोटी चीजों में प्रियंका की दखलंदाजी से चिढ़ रहे हैं। साथ ही वे प्रियंका के गुस्सैल स्वभाव से भी नाराज हैं।

प्रियंका 21 साल की लड़की जैसा बर्ताव करती हैं जिसे सिर्फ पार्टी करना पसंद

प्रियंका 21 साल की लड़की जैसा बर्ताव करती हैं जिसे सिर्फ पार्टी करना पसंद

रिपोर्ट के अनुसार, निक के परिवार वालों ने भी उन्हें प्रियंका से तलाक लेने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि शादी से पहले प्रियंका के ससुरालवालों को लगा था कि वह एक समझदार महिला हैं लेकिन अब उन्होंने पाया कि प्रियंका 21 साल की लड़की जैसा बर्ताव करती हैं जिसे सिर्फ पार्टी करना पसंद है।

तलाक होगा तो उठेगा संपत्ति विवाद

तलाक होगा तो उठेगा संपत्ति विवाद

मैगजीन ने कहा है कि अगर निक जोनस और प्रियंका का तलाक होता है तो एक बड़ा संपत्ति विवाद भी खड़ा होगा और उन्होंने इतनी जल्दबाजी में शादी की है कि उस बीच में उनके बीच संपत्ति के अधिकार से संबंधित अमेरिकी कानून पर हस्ताक्षर भी नहीं किए हैं।

खबर की सच्‍चाई पर संदेह

खबर की सच्‍चाई पर संदेह

हालांकि अब बॉलिवुडलाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद और झूठी हैं। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पहला मौका नहीं है जबकि OK मैगजीन ने प्रियंका और निक जोनस के बारे में ऐसी अफवाह फैलाई हो। इससे पहले दिसंबर में भी इस मैगजीन ने एक ऐसी रिपोर्ट छापी थी जिसमें यह दावा किया गया था कि प्रियंका और निक इस बात को लेकर झगड़ रहे हैं कि वे शादी के बाद कहां रहेंगे।

 सोच समझ कर ही यकीन करें

सोच समझ कर ही यकीन करें

हालांकि, हम तो आपसे यही कहेंगे कि ऐसी अफवाहों पर जरा सोच समझ कर ही यकीन करें क्योंकि इससे पहले भी प्रियंका को लेकर खबरें आई थीं कि वे प्रेग्नेंट हैं... ये खबरें बाद में झूठी साबित हुईं। बाद में इन खबरों पर खुद प्रियंका की मां ने कहा था कि मेरी बेटी का अभी कोई ऐसा प्लान नहीं है। वहीं अब देखने वाली बात होगी तलाक की अफवाहों पर प्रियंका की फैमिली का क्या रिएक्शन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+