प्रियंका चोपड़ा के लिए निक ने मंगाया था साढ़े तीन लाख का बर्थडे केक, रेड ड्रेस से मैच करने के लिए की गई गोल्ड कोटिंग

नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मियामी में अपना 37वां जन्मदिन मनाया हैं। प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास, बहन परिणीति, परिवार और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान प्रियंका के बर्थडे केक की जो तस्वीरें आईं, उनको देखकर लगा कि ये केक कुछ खास है। केक के बारे में अब पता चला है कि वाकई ये केक कुछ अलग था और इसकी कीमत भी करीब साढ़े तीन लाख रुपए है।

 केक पर गोल्ड की कोटिंग

केक पर गोल्ड की कोटिंग

प्रियंका के जन्मदिन पर उनके पति निक ने पार्टी दी थी। इसमें प्रियंका के लिए फाइव टेयर केक का भी इंतजाम किया गया था। निक ने समंदर के बीच प्रियंका के लिए पार्टी रखी और खास केक मंगवाया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केक जिस दुकान से आया, उन्होंने बताया है कि निक चाहते थे कि केक रेड और गोल्ड हो क्योंकि प्रियंका रेड ड्रेस पहन रही थीं। उन्होंने बताया कि इसके लिए केक को सोने से फिनिशिंग दी गई। करीब 24 घंटे में इसको तैयार किया गया और इसकी कीमत पांच हजार यूएस डॉलर यानी करीब साढ़े तीन लाख रुपये थी।

 तस्वीरें हुईं वायरल

तस्वीरें हुईं वायरल

निक ने इस पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर की। प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन पर विश करते हुए निक जोनस ने कैप्शन में लिखा, लाइट ऑफ़ माय वर्ल्ड , माय व्होल हार्ट , आई लव यू बेबी। हैप्पी बर्थडे। इसके बाद भी प्रियंका चोपड़ा की मियामी से और भी कई तस्वीरें वायरल हुई है। इनमें वह पति निक जोनास के संग वाटर स्पोर्ट्स का मजा लेते हुए देखी जा सकती हैं।

 फिल्मों से दूर हैं प्रियंका

फिल्मों से दूर हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद ज्यादा वक्त अमेरिका में ही गुजार रही हैं। फिल्मों से फिलहाल वो दूरी बनाए हुए हैं। ज्यादा समय पति और परिवार के साथ ही दिख रही हैं। प्रियंका के पास इस समय शोनाली बोस की द स्काई पिंक हैं। इसमें वो फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आएंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+