दिल्ली की प्रियदर्शनी चैटर्जी बनीं मिस इंडिया 2016, लखनऊ की पंखुड़ी तीसरे नबंर पर

नयी दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस इंडिया 2016 की विजेता चुन ली गई है। देश की सबसे सुंदर खूबसूरत बाला का खिताब दिल्ली की रहने वाली प्रियदर्शनी चैटर्जी ने जीता। प्रियदर्शनी ने सबको पछाड़कर ये ताज जीता है। वहीं बैंगलुरु की रहने वाली शुश्रुति कृष्णा दूसरे नबंर पर रही। तीसरा स्थान लखनऊ की पंखुड़ी गिडवानी को मिला।

miss india 2016

फेमिना मिस इंडिया का आयोजिन मुंबई के यशराज स्टूडियों में किया गया। जहां बॉलीवुड की तमाम सितारे पहुंचे। मिस इंडिया प्रियदर्शनी अब भारत की ओर से मिस वर्ल्ड 2016 प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं सुरुष्टि कृष्णा जो मिस इंटरनेशनल में भाग लेंगी और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं सेकंड रनर अप पंखुड़ी गिडवानी मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ब्यूटी पजेंट में भारत की तरफ से हिस्सा लेंगी।

कौन हैं प्रियदर्शनी?

कौन हैं प्रियदर्शनी?

-
-
-
-
-
-
-

कौन हैं प्रियदर्शनी

प्रियदर्शनी चैटर्जी दिल्ली की रहने वाली है। वो पहले भी मिस इंडिया दिल्ली का खिताब जीत चुकी हैं। उनकी पढ़ाई मारिया पब्लिक स्कूल, गुवाहाटी से हुई है। प्रियदर्शनी को शुरु से ही फैशन और ब्यूटी प्रतियोगिता में दिलचस्पी रखती हैं।

कैसा रहा पंखुड़ी का सफर

18 साल की पंखुड़ी लखनऊ की रहने वाली हैं। वो लखनऊ के आईआईएम कॉलेज में 12वीं की छात्रा है और इसी कॉलेज की ब्यूटी प्रतियोगिता जीत चुकी है। जिसके बाद उनका मुम्बई कैम्पस के लिए किया गया। जहां से किसी एक प्रतिभागी को सीधे मिस इंडिया के फाइनल में जगह दी जानी थी। पंखुड़ी ने दूसरी सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया और फेमिना मिस इंडिया 2016 में तीसरा स्थान हासिल कर दिया।

कौन-कौन थे जज

फेमिना मिस इंडिया 2016 के निर्णायक दल में फैशन और बॉलीवुड जगत की नामी गिरामी हस्तियां मौजूद थीं। इनमें संजय दत्त, डिजाइनर मनीश मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, निर्देशक कबीर खान, एमी जैक्सन, मिस वर्ल्ड 2015 मिरिया लालागुना, सानिया मिर्जा, अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन, शेन पीकॉक और एकता कपूर शामिल थी।

बॉलीवुड के सितारों ने की शिरकत

मिस इंडिया 2016 के कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस रंगारंग कार्यक्रम में शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ, सुनीधी चौहान, जैकलीन फर्नानडीज, शाहिद कपूर जैसे कलाकारों ने खूब धमाल मचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+