प्रिया सरोज-रिंकू सिंह: करोड़पति क्रिकेटर की होने वाली पत्नी सबसे गरीब सांसद, दोनों की संपत्ति में कितना अंतर?
Priya Saroj Rinku Singh Net Worth: भारतीय क्रिक्रेटर रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज ने एक-दूसरे के हमसफर के रूप में चुन लिया है। दोनों की 8 जून 2025 को सगाई हो चुकी है। शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में भव्य तरीक से होगी। खेल और राजनीति का यह गठजोड़ छाया हुआ है। हर कोई इस जोड़े से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जानने को उत्सुक है। संपत्ति के मामले में इनकी जानकारी चौंकाने वाली है।
इंडियन क्रिक्रेटर रिंकू सिंह की संपत्ति करोड़ों में है जबकि उनकी होने वाली पत्नी सांसद प्रिया सरोज भारत के सबसे गरीब सांसदों में से एक हैं। दोनों की संपत्ति में जमीन-आसमान का अंतर है। प्रिया सरोज ने लोकसभा चुनाव 2024 के हलफनामे में संपत्ति विवरण दिया है जबकि आक्रामक बल्लेबाजी के दम चलते रिंकू सिंह को साल आईपीएल 2025 के लिए KKR ने ही 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
यह भी पढ़ें- Priya Saroj Rinku Singh: सबसे युवा-गरीब MP प्रिया सरोज बनेंगीं क्रिकेटर रिंकू सिंह की दुल्हन, शादी कब?

Rinku Singh Net Worth: रिंकू सरोज का जीवन परिचय, परिवार और संपत्ति का विवरण
रिंकू सिंह की जीवनी (Biography of Rinku Singh): रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के एक उभरते हुए क्रिकेटर हैं, जो अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और फिनिशिंग क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए शानदार प्रदर्शन कर देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाई।
पूरा नाम: रिंकू सिंह
जन्मतिथि: 12 अक्टूबर 1997
जन्मस्थान: अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत
उम्र (2025): 27 साल
कद: 5 फीट 6 इंच (लगभग)
बल्लेबाजी शैली: बाएं हाथ के बल्लेबाज
गेंदबाजी शैली: दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक
भूमिका: बल्लेबाज और फिनिशर
पिता: खुर्शीद सिंह (सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे)
माता: वीणा देवी (गृहिणी)
भाई-बहन: रिंकू चार भाइयों में तीसरे हैं। उनका परिवार आर्थिक रूप से संघर्षपूर्ण जीवन जीता था।
वैवाहिक स्थिति (2025): अविवाहित
घरेलू क्रिकेट: रिंकू ने उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेला और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा में आए।विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा।

आईपीएल में रिंकू सिंह का प्रदर्शन
डेब्यू: 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से। 2023 सीज़न का हाइलाइट: गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर मैच जीताना। यह पारी उनकी पहचान का टर्निंग पॉइंट बनी।
अंतरराष्ट्रीय करियर: 2023 में भारत के लिए टी20 डेब्यू किया और कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।
संघर्ष और प्रेरणा: रिंकू सिंह का सफर काफी प्रेरणादायक है। एक साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से क्रिकेट की ऊंचाइयों को छुआ। आर्थिक संघर्षों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। वह शुरुआती दिनों में क्रिकेट खेलने के साथ-साथ अपने पिता के काम में मदद भी करते थे।

रिंकू सिंह की साल 2025 में संपत्ति (Net Worth in 2025)
कुल संपत्ति: ₹20-25 करोड़ (अनुमानित)
आय का स्रोत:
आईपीएल अनुबंध (2025 में ₹10 करोड़ का अनुबंध KKR से)।
ब्रांड एंडोर्समेंट (लगभग ₹3-5 करोड़ प्रति वर्ष)।
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैच फीस।
कार कलेक्शन: उनके पास मर्सिडीज और कुछ अन्य लग्ज़री कारें हैं।
घर: अलीगढ़ में एक आलीशान घर बनाया है, और नोएडा में भी एक फ्लैट खरीदा है।
प्रिया सरोज का जीवन परिचय, परिवार और संपत्ति का विवरण
प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी के पिंडरा तहसील के करखियांव गांव में हुआ था। उन्होंने नई दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की। राजनीति में प्रवेश से पहले, प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील के रूप में कार्यरत थीं।
प्रिया सरोज के पिता, तूफानी सरोज, एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने सैदपुर (1999), गाज़ीपुर (2004), और मछलीशहर (2009) से सांसद के रूप में सेवा की है। वर्तमान में, वे केराकत से विधायक हैं।
2024 के लोकसभा चुनाव में, प्रिया सरोज ने मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और भाजपा के बीपी सरोज को 35,850 मतों के अंतर से हराया। 25 वर्ष 7 महीने की आयु में, वे उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे युवा सांसद बनीं।
चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रिया सरोज की कुल संपत्ति 11,25,719 रुपये है। उनके पास 75,000 रुपये नकद, बैंक खातों में 10,18,719 रुपये, और लगभग 32,000 रुपये मूल्य के 5 ग्राम सोने के आभूषण हैं। उनके नाम पर न तो कोई घर है और न ही कोई वाहन।












Click it and Unblock the Notifications