Me Too: एमजे अकबर मानहानि मामले में प्रिया रमानी को बतौर आरोपी कोर्ट से समन

नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व मंत्री एमजे अकबर द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि के मामले में प्रिया रमानी को बतौर आरोपी तलब किया है। कोर्ट ने प्रिया रमानी को अगली सुनवाई पर 25 फरवरी अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है। इस माह की शुरुआत में सलाहकार गीता लूथरा ने रमानी को तलब करने पर बहस की थी। बता दें कि रमानी एमजे अकबर पर मीटू मुहिम को तहत आरोप लगाने वाली पहली महिला हैं।

priya ramani got summoned as accused in mj akbar defamation case

मामले में 11 जनवरी को 3 अन्य गवाहों ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था। ऐसे में एमजे अकबर को मिलाकर कुल 7 लोगों ने रमानी के खिलाफ क्रिमिनल डिफेमेशन की शिकायत दर्ज कराई है। बता दें ये सभी गवाह लंबे समय से अकबर के साथ काम कर रहे हैं। सभी गवाहों ने अकबर के पक्ष में बयान दिया और कहा कि अकबर की क्षवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि एमजे अकबर ने विदेश राज्य मंत्री के पद से बीते साल अक्टूबर में तब इस्तीफा दे दिया था जब उनपर प्रिया रमानी ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद एक अन्य महिला ने भी अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

गौरतलब है कि मीटू मुहिम के तहत कई बड़ी हस्तियां यौन शोषण के आरोपों के घेरे में आईं। इसमें नाना पाटेकर, साजिद खान, आलोक नाथ, कैलाश खेर, अभिजीत भट्टाचार्य और राज कुमार हिरानी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। शुरुआत में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर मार पीट के आरोप लगाए थे। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया और एक के बाद एक कई नाम सामने आए। आलोक नाथ पर लेखिका विंता नंदा ने दशक पहले रेप किए जाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा राजकुमार हिरानी पर ये आरोप हाल ही में लगा है। आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि फिल्म संजू की शूटिंग के दौरान जब वे हिरानी के साथ काम कर रही थीं तो हिरानी ने उनका यौन शोषण किया था।

यह भी पढ़ें- राजकुमार हिरानी पर लगे #MeToo के आरोप, ऋचा चडढा बोलीं- कोई कुछ जाने तो बात हो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+