राजकुमार हिरानी पर लगे #MeToo के आरोप, ऋचा चडढा बोलीं- कोई कुछ जाने तो बात हो

मुंबई। पिछले दिनों फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के खिलाफ मीटू मुहीम के तहत यौन शोषण के आरोप लगे। ऐसे में इंडस्ट्री और बाहरी लोगों की ओर से इस पर प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने मुद्दे पर किसी तरह की कोई राय नहीं रखी हैं। इससे पहले भी मीटू के तहत कई बड़ी हस्तियों पर आरोप लगते रहे हैं। इसमें सबसे पहले नाना पाटेकर का नाम सामने आया था। तनुश्री दत्ता ने उनपर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। राजकुमार हिरानी पर आरोपों को लेकर ऋचा चडढा ने अपना बयान दिया है।

क्या बोलीं ऋचा चडढा?

क्या बोलीं ऋचा चडढा?

बॉलीवुड की जानी मानी और बोल्ड एक्ट्रेस ऋचा चडढा का कहना है कि लोग राजकुमार हिरानी के मामले में किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं क्योंकि उन्हें किसी तरह के तथ्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा करिश्मा तन्ना हाल ही में हिरानी के पक्ष में सामने आई थीं। बता दें कि कुछ समय पहले जावेद अख्तर ने इसपर बयान देत हुए कहा था कि राजकुमार हिरानी बेहद ही सज्जन व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा था कि बहुत अधिक अच्छा होना भी खतरनाक होता है।

राजकुमार हिरानी पर लगे ये आरोप

राजकुमार हिरानी पर लगे ये आरोप

दरअसल फिल्म संजू में हिरानी को असिस्ट करने वाली एक महिला का आरोप है कि हिरानी ने साल 2018 में मार्च से सितंबर तक उसका यौन शोषण किया। उन्होंने हफिंगटन पोस्ट के एक आर्टिकल में हिरानी के खिलाफ ये सारी बातें कहीं। ऐसे में ऋचा से पूछा गया कि क्या लोग हिरानी के ताकतवर होने के कारण उनके खिलाफ नहीं बोल रहे तो ऋचा ने कहा कि ऐसा नहीं है। असलियत ये हैं कि लोग मामले के बारे में कुछ जानते ही नहीं तो बोलें क्या।

इन लोगों पर लगे मीटू के आरोप

इन लोगों पर लगे मीटू के आरोप

नाना पाटेकर पर आरोपों के बाद एक के बाद एक कई बॉलीवुड हस्तियों पर मीटू के आरोप लगते रहे। इसमें आलोकनाथ भी शामिल थे। आलोकनाथ पर रायटर विंता नंदा ने 20 साल पहले रेप किए जाने का आरोप लगाया था। इसके अलावा विकास बहल, एमजे अकबर, साजिद खान समेत कई बड़े नाम मीटू की चपेट में आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+